Newswahni

अपराध नियंत्रण को लेकर देर रात सड़क पर उतरे त्रिवेणीगंज में चेकपोस्टों का किया निरीक्षण घंटे गश्ती और सेवा अलर्ट रखने का दिया…




दीपावली और धनतेरस को लेकर सुपौल जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी है। पर्व-त्योहार के दौरान अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था बनाए रखने और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार देर रात जिलाधिकारी सावन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक शरथ आरएस सड़क पर उतरे। दोनों अधिकारियों ने त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के बघला पुल के समीप पहुंचकर वाहन जांच अभियान और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम और एसपी ने चेकपोस्टों पर तैनात पुलिस बल की सक्रियता, रात्रि गश्ती और वाहनों की जांच व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखने, संदिग्ध वाहनों की जांच करने और यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने का निर्देश दिया। साथ ही पर्व के दौरान किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा। निरीक्षण के दौरान डीएम सावन कुमार ने कहा कि दीपावली का पर्व है और शुक्रवार को धनतेरस भी है। ऐसे में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन का संयुक्त प्रयास है कि जिले में लगातार गश्ती होती रहे, ताकि रात के समय किसी प्रकार की आपराधिक घटना नहीं हो। सरकार की मंशा के अनुरूप पुलिस को 24 घंटे सक्रिय रहना है। किसी भी नागरिक को दिन या रात में कहीं भी परेशानी नहीं होनी चाहिए। डीएम ने कहा कि आपात स्थिति में आम लोगों को एक कॉल पर 112 की सेवा उपलब्ध होनी चाहिए। इसी व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए वे और पुलिस अधीक्षक स्वयं रात में विभिन्न प्रखंडों का भ्रमण कर रहे हैं। इस दौरान यह भी देखा जा रहा है कि किन-किन स्थानों पर गश्ती दल तैनात हैं और उनकी सक्रियता कैसी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन का उद्देश्य दीपावली और धनतेरस सहित आगामी पर्वों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराना है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top