Newswahni

बेतिया में धनतेरस दीपावली की खरीदारी सड़कें हुईं जाम प्रमुख चौक चौराहों से लेकर बाजारों तक गाड़ियों की लंबी लाइन…




धनतेरस, दीपावली और छठ महापर्व की खरीदारी को लेकर बेतिया के बाजारों में भीड़ बढ़ गई है। इसका असर शहर की यातायात व्यवस्था पर दिखने लगा है। प्रमुख सड़कों और चौक-चौराहों पर जाम की स्थिति बन रही है। कई जगह वाहन धीमी गति से चल रहे हैं, जबकि लोगों को अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए जाम में इंतजार करना पड़ रहा है। आभूषण, बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने पहुंच रहे लोग धनतेरस और दीपावली को लेकर लोग सोने-चांदी के आभूषण, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक सामान, कपड़े, मिठाइयां, सजावटी वस्तुएं और घर रोशन करने के सामान की खरीदारी के लिए बाजार पहुंच रहे हैं। वहीं, छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर भी बाजारों में लोगों की आवाजाही बढ़ गई है। ग्रामीण इलाकों से भी पहुंच रहे खरीदार बेतिया के बाजारों में ग्रामीण इलाकों से भी बड़ी संख्या में खरीदार पहुंच रहे हैं। इससे सड़कों पर पैदल चलने वालों और वाहनों का दबाव बढ़ गया है। प्रमुख बाजारों और चौक-चौराहों पर दोपहिया, चारपहिया और ई-रिक्शा की लंबी कतारें लग रही हैं। बेतरतीब पार्किंग से बढ़ रही परेशानी सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से वाहनों की पार्किंग और दुकानों के सामने जुट रही भीड़ के कारण सड़कें संकरी हो रही हैं। कई जगहों पर थोड़ी दूरी तय करने में भी लोगों को काफी समय लग रहा है। जाम के कारण मरीजों, बुजुर्गों, महिलाओं, स्कूली बच्चों और जरूरी काम से निकले लोगों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top