![]()
विशेष अभियान के तहत मीरगंज थाना क्षेत्र के चांदवा संथाली टोला और समर संथाली टोला को मुख्य रूप से निशाने पर लिया गया। इन इलाकों में पारंपरिक तरीकों से हो रहे अवैध शराब के निर्माण पर नजर रखने के लिए ड्रोन की मदद ली गई। इससे पुलिस को उन गुप्त ठिकानों तक पहुंचने में मदद मिली, जो आमतौर पर नजरों से दूर रहते हैं। लाखों की सामग्री और जावा गुड़ नष्ट ड्रोन की मदद से अवैध चुलाई शराब बनाने से जुड़ी गतिविधियों का पता लगाया गया। छापेमारी के दौरान मौके से भारी मात्रा में अवैध चुलाई शराब के साथ शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाला जावा गुड़ और महुआ बरामद किया गया। प्रशासन ने विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए बरामद शराब, जावा गुड़ और महुआ को मौके पर ही नष्ट कर दिया। प्रशासन ने कहा- आगे भी जारी रहेगा अभियान मद्य निषेध विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण और कारोबार पर रोक लगाने के लिए औचक निरीक्षण, ड्रोन सर्वे और छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेंगे। कानून तोड़ने वालों के खिलाफ प्रशासन किसी तरह की ढिलाई नहीं बरतेगा। आम नागरिकों से सूचना देने की अपील जिला प्रशासन ने पूर्णिया के नागरिकों से स्वस्थ और नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की है। प्रशासन ने कहा कि आसपास अवैध शराब के निर्माण या कारोबार से जुड़ी गतिविधि दिखाई देने पर तुरंत सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
Source link