Newswahni

सुपौल में गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार दोनों खगड़िया के रहने वाले गांजे की कीमत लाख रुपए तस्करी में इस्तेमाल बाइक जब्त…




सुपौल जिले के भीमनगर थाना पुलिस ने बुधवार को नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 18 किलोग्राम गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही यमहा मोटरसाइकिल भी जब्त की है। बरामद गांजा की कीमत 40 हजार रुपए प्रति किलोग्राम के हिसाब से करीब 7 लाख 20 हजार रुपए आंकी गई है। गिरफ्तार दोनों आरोपी खगड़िया जिले के रहने वाले हैं। पुलिस तस्करी के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। इस्तेमाल की जा रही बाइक को जब्त किया इस संबंध में भीमनगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मोटरसाइकिल से गांजा की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने संदिग्ध मोटरसाइकिल की तलाश शुरू की। इसके बाद पुलिस ने बाइक सवार दोनों युवकों का पीछा किया और बराटपुर-कटैया सीमा के पास उन्हें घेरकर पकड़ लिया। पुलिस ने जब दोनों युवकों की तलाशी ली तो उनके पास से 18 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके बाद गांजा और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बाइक को जब्त कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान खगड़िया जिले के अमरजीत कुमार और मिथुन कुमार के रूप में हुई है। सीओ की मौजूदगी में पूरी की गई कार्रवाई गिरफ्तारी अभियान में भीमनगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार, एसआई विपिन कुमार सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे। कार्रवाई की सूचना पर बसंतपुर अंचल अधिकारी (सीओ) ब्रजेश कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे। उनकी मौजूदगी में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद दोनों आरोपियों को जब्त गांजा और मोटरसाइकिल के साथ थाने लाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसकी आपूर्ति किसे की जानी थी। साथ ही तस्करी के इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top