Newswahni

डेढ़ महीने से लापता युवक का मिला कंकाल बांका के कुसुमघट जंगल से बरामद परिजन ने जमीन विवाद में हत्या का लगाया आरोप…




बांका में मंगलवार की शाम मानव कंकाल बरामद हुआ है। घटना आनंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसुमघट जंगल की है। कंकाल की पहचान दिग्घीबारी गांव निवासी दीनदयाल यादव (35) के रूप में हुई है। वह बीते करीब डेढ़ महीने से लापता था। कंकाल के पास से आधार कार्ड और मोबाइल फोन बरामद होने के बाद उसकी पहचान संभव हो सकी। परिजनों ने जमीन विवाद में हत्या किए जाने की आशंका जताई है। दिग्घीबारी गांव निवासी योगेंद्र यादव का बेटा दीनदयाल यादव बीते 16 सितंबर से लापता था। परिजनों से बातचीत के अगले दिन उसका मोबाइल फोन बंद हो गया था। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिलने पर पिता योगेंद्र यादव ने दो दिन बाद आनंदपुर थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद से ही परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। लोकेशन के आधार पर जंगल पहुंची पुलिस मृतक के भाई संजय यादव ने बताया कि 19 सितंबर को कुछ लोगों ने दीनदयाल को सिमुलतला रेलवे स्टेशन पर देखा था।इसके बाद उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गया और उससे कोई संपर्क नहीं हो सका। बताया जाता है कि पुलिस को मिली मोबाइल लोकेशन के आधार पर कुसुमघट जंगल में खोजबीन की गई। इसी दौरान जंगल में मानव कंकाल बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही आनंदपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।घटनास्थल की वैज्ञानिक तरीके से जांच के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर गहन जांच की तथा आवश्यक साक्ष्य जुटाए। बरामद साक्ष्यों को जांच के लिए अपने साथ ले गई। मौके से आई तस्वीरें….. भाई ने जमीनी विवाद में हत्या की जताई आशंका मृतक के भाई संजय यादव ने जमीन विवाद में हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए दिग्घीबारी गांव के प्रमोद यादव, राजेंद्र यादव,श्यामसुंदर यादव, रमेश यादव समेत सात अन्य लोगों पर आरोप लगाया है। हालांकि, हत्या के कारणों और घटना में किसी की संलिप्तता की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही युवक की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top