Newswahni

बेतिया की महादलित बस्तियों में गणतंत्र दिवस पर झंडोत्तोलन डीएम व वरीय अधिकारियों की रही मौजूदगी बच्चों को कॉपी कलम वितरित किए गए…




77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बेतिया जिले की विभिन्न महादलित बस्तियों में झंडोत्तोलन कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला प्रशासन ने सामाजिक समावेशन और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह विशेष पहल की। जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह की उपस्थिति में वरवत लच्छू और वरवत सेना स्थित महादलित बस्तियों में कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रमोद राम ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सरकार की उपलब्धियों तथा संकल्पों से जुड़ा संदेश पढ़ा। जिला पदाधिकारी ने उपस्थित लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार वंचित वर्गों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है और प्रशासन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु प्रयासरत है। इसी क्रम में, उप विकास आयुक्त श्री काजले वैभव नितिन की उपस्थिति में गंज नंबर-2 स्थित महादलित टोले में श्री अनिल राम द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के बीच कॉपी-कलम का वितरण किया गया। उप विकास आयुक्त ने बाद में राजकीय आदर्श विपिन मध्य विद्यालय, बेतिया का निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। इन कार्यक्रमों में पुलिस अधीक्षक शौर्य सुमन, नगर निगम आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित, अपर समाहर्ता राजीव रंजन सिन्हा, अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) कुमार रवींद्र तथा जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा सहित अन्य वरीय पदाधिकारी विभिन्न स्थलों पर उपस्थित रहे। इन आयोजनों का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों तक राष्ट्रीय पर्व की भावना पहुँचाना और उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ना था।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top