Newswahni

शेखपुरा नगर परिषद के प्रधान लिपिक का निधन ब्लड कैंसर से पीड़ित थे नगर परिषद कार्यालय में शोक सभा…




शेखपुरा नगर परिषद के प्रधान लिपिक विक्की आनंद शर्मा उर्फ रंजीत ठाकुर का बीती रात निधन हो गया। वे 51 वर्ष के थे और कुछ महीनों से ब्लड कैंसर से पीड़ित थे। शर्मा शेखपुरा नगर के खांड पर मोहल्ले के रहने वाले थे। कैंसर का पता चलने के बाद मई से वाराणसी में उनका इलाज चल रहा था। नगर परिषद कार्यालय में शोक सभा हुई उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। वे शेखपुरा नगर परिषद के पूर्व वार्ड पार्षद विनोद ठाकुर के छोटे भाई थे। उनके निधन की खबर के बाद घर के पास लोग जुटे। मंगलवार को शेखपुरा नगर परिषद कार्यालय में कार्यपालक पदाधिकारी विनय कुमार की अध्यक्षता में शोक सभा हुई। दो मिनट का मौन रखा इसमें चेवाड़ा और शेखोपुर सराय नगर पंचायतों के कार्यपालक पदाधिकारी, सिटी मैनेजर, टैक्स दरोगा, स्वच्छता पदाधिकारी और नगर परिषद के अन्य कर्मचारी शामिल हुए। लोगों ने उनके चित्र पर फूल-माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखा। शोक सभा के बाद उनकी याद में कार्यालय का कामकाज बंद रखा गया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top