Newswahni

जमुई में विवाहिता की संदिग्ध मौत बच्चों की मां थी पिता ने पति सास ननद पर लगाया हत्या का आरोप पोस्टमार्टम रिपोर्ट का…




जमुई के खैरा थाना क्षेत्र के टिहिया दिनारी गांव में सोमवार को 26 वर्षीय विवाहिता सुनीता पाण्डेय की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बेटी का फोन नहीं उठने पर पिता सुनील पाण्डेय जमुई सदर अस्पताल पहुंचे। वहां उन्हें बेटी का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। 2019 में हुई थी शादी, दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप सुनील पाण्डेय ने बताया कि सुनीता की शादी 2019 में श्रीराम पाण्डेय से हुई थी। उनके मुताबिक, शादी के बाद से ही सुनीता को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। पति, सास अंजू देवी और ननद सुलोचनी देवी उसके साथ मारपीट करते थे। करीब एक महीने पहले भी सुनीता के साथ मारपीट हुई थी। सुनीता के तीन बच्चे हैं। इनमें पांच और तीन साल के दो बच्चे और 14 महीने की एक बच्ची है। बेटी का फोन नहीं उठा तो पिता अस्पताल पहुंचे सुनील पाण्डेय के मुताबिक, सोमवार दोपहर उन्होंने सुनीता को फोन किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। इसके बाद उन्होंने दामाद श्रीराम को करीब 10 से 12 बार फोन किया। एक बार फोन उठाने पर श्रीराम ने कहा कि वे मनोज डॉक्टर के पास जा रहे हैं और फोन काट दिया। बातचीत से संतुष्ट नहीं होने पर सुनील शाम को टेम्पो से जमुई सदर अस्पताल पहुंचे। वहां उन्हें सुनीता का शव मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय ससुराल पक्ष के लोग अस्पताल में मौजूद नहीं थे। पिता ने तकिए से मुंह दबाकर हत्या करने का लगाया आरोप सुनील ने आरोप लगाया कि सुनीता का मुंह तकिए से दबाकर दम घोंटा गया। उन्होंने उसके दोनों कानों के ऊपर चोट के निशान होने की बात भी कही। मायके पक्ष ने पति श्रीराम पाण्डेय, सास अंजू देवी और ननद सुलोचनी देवी पर हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया है। ये आरोप फिलहाल मायके पक्ष ने लगाए हैं। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। आवेदन मिलने के बाद होगी कानूनी कार्रवाई खैरा थाना के एसआई उपेंद्र पाठक ने बताया कि विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत की सूचना मिली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया है। फिलहाल परिजनों की ओर से लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद मामले में उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top