![]()
जहानाबाद सदर अस्पताल में डॉक्टरों की लगातार गैरहाजिरी और इमरजेंसी सेवाओं में उनकी अनुपलब्धता की शिकायतों पर डीएम छिरिङ वाई भूटिया ने सोमवार को बैठक की। उन्होंने अस्पताल में डॉक्टरों की मौजूदगी, आपातकालीन इलाज और मरीजों को मिल रही सुविधाओं की समीक्षा की। इस दौरान डॉक्टरों की गैरहाजिरी पर नाराजगी जताई और ड्यूटी में लापरवाही नहीं करने की चेतावनी दी। इमरजेंसी सेवाओं में डॉक्टरों की मौजूदगी अनिवार्य डीएम ने आपातकालीन सेवाओं में डॉक्टरों की मौजूदगी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की गैरहाजिरी से मरीजों को परेशानी होती है और स्वास्थ्य व्यवस्था पर लोगों का भरोसा कम होता है। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी डॉक्टर निर्धारित ड्यूटी के दौरान अस्पताल में मौजूद रहें और जिम्मेदारी के साथ मरीजों का इलाज करें। अनुपस्थित डॉक्टरों पर होगी कार्रवाई डीएम ने कहा कि डॉक्टरों को निष्ठा, ईमानदारी और सेवाभाव से अपना काम करना चाहिए। ड्यूटी के दौरान लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अनुपस्थित पाए जाने वाले डॉक्टरों के खिलाफ प्रपत्र ‘क’ गठित करने की अनुशंसा की जाएगी।
Source link