![]()
वैशाली जिले के सदर थाना क्षेत्र के मरमला चौर में रविवार देर रात पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई। समस्तीपुर में 2 साल पहले हुए 2 करोड़ की ज्वेलरी लूट के आरोपी राजनंदन को पुलिस और STF पकड़ने पहुंची तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक, जवाब में पुलिस ने आरोपी को दौड़ाकर फायरिंग की। इस दौरान उसके दाहिने पैर में गोली लगी। पुलिस ने घायल आरोपी को पकड़ा और इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है। वहां सुरक्षा भी रखी गई है। एनकाउंटर से जुड़ी तस्वीरें देखिए…. आरोपी पर करीब 17 मामले दर्ज घायल आरोपी की पहचान सदर थाना क्षेत्र के दिग्घी कला निवासी चंदेश्वर राय के बेटे राज नंदन कुमार उर्फ छोटू के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, छोटू पर वैशाली और समस्तीपुर में लूट और आर्म्स एक्ट समेत करीब 17 मामले दर्ज हैं। 2025 में कोर्ट परिसर से भागा था पुलिस और STF की संयुक्त टीम छोटू की तलाश में छापेमारी करने पहुंची थी। पुलिस के मुताबिक, छोटू ने टीम पर फायरिंग की, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। छोटू समस्तीपुर जिले के अनिल ज्वेलर्स लूटकांड का मुख्य आरोपी है। साल 2025 में कोर्ट में पेशी के दौरान वह समस्तीपुर कोर्ट परिसर से फरार हो गया था। इसके बाद से वैशाली पुलिस और STF उसकी तलाश कर रही थीं। घटनास्थल से हथियार भी बरामद पुलिस को सूचना मिली थी कि छोटू रविवार रात अपने गांव के पास मरमला चौर में छिपा है और किसी वारदात की योजना बना रहा है। सदर एसडीपीओ-1 सुबोध कुमार के नेतृत्व में STF और सदर थाने की टीम ने चौर को घेरा था। घटना के बाद एसएसपी शुभांक मिश्रा और सदर एसडीपीओ-1 सुबोध कुमार मौके पर पहुंचे। FSL की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मौके से हथियार भी बरामद किया।
Source link