Newswahni

खगड़िया में मिनी गन फैक्ट्री पकड़ी गई देशी पिस्टल कारतूस और मशीनें मिलीं एक आरोपित गिरफ्तार एक नाबालिग को पुलिस ने पकड़ा…




खगड़िया के परबत्ता थाना क्षेत्र के अस्सी दियारा स्थित झरखा बहियार में पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री पकड़ी है। छापेमारी में एक देशी पिस्टल, 10 जिंदा कारतूस, मशीनें, मोबाइल फोन और 2,780 रुपए नगद मिले। पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया और एक बालक को पकड़ा है। पुलिस अधीक्षक भानु प्रताप सिंह के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस के मुताबिक, 31 अक्टूबर को परबत्ता थाना पुलिस को झरखा बहियार में मिनी गन फैक्ट्री चलने की सूचना मिली थी। सूचना की पुष्टि के बाद विशेष छापेमारी टीम बनाई गई। गिरफ्तार आरोपित की पहचान मुंगेर जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र के कल्याण टोला निवासी जिछु मंडल के रूप में हुई है। वह स्व. गेनौरी मंडल का बेटा है। मौके से एक विधि विरुद्ध बालक को भी निरुद्ध किया गया। मौके से आई तस्वीरें… हथियार बनाने के उपकरण भी जब्त पुलिस ने दो बेस मशीन, एक ड्रिल मशीन, एक मोबाइल फोन और हथियार बनाने के अन्य उपकरण भी जब्त किए हैं। पुलिस जांच कर रही है कि फैक्ट्री में कब से हथियार बनाए जा रहे थे और तैयार हथियार किन लोगों को दिए जाते थे। परबत्ता थाना कांड संख्या 414/26, दिनांक 31 अक्टूबर 2026 के तहत आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ कर रही है और अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top