Newswahni

भागलपुर मोबाइल छिनतई का विरोध करने फर फायरिंग एक युवक के हाथ में लगी बुलेट दूसरे पर चाकू से हमला थाने से मीटर…




भागलपुर रेलवे स्टेशन के गेट नंबर-6 के पास मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर फायरिंग और चाकूबाजी हुई है। एक युवक को हाथ में बुलेट लगी है, जबकि दूसरे को चाकू से मारकर घायल कर दिया। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया है। घटना मुजाहिदपुर थाने से करीब 100 मीटर दूर हुई। जानकारी के मुताबिक मोबाइल छीनकर भाग रहे बदमाश को स्थानीय लोगों ने रोकने की कोशिश की। इस पर उसने गाली-गलौज की। करीब आधे घंटे बाद वह 5 से 7 साथियों के साथ लौटा और फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान चाकू से भी हमला किया गया। रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट के पास गोली चलने की आवाज सुनकर यात्री, दुकानदार और स्थानीय लोग इधर-उधर भागने लगे। मोबाइल छीनकर भाग रहा था बदमाश घायल के परिजनों के मुताबिक, एक यात्री का मोबाइल छीनकर बदमाश भाग रहा था। यात्री ने स्थानीय लोगों को आवाज देकर बताया कि उसका मोबाइल छीना गया है। यात्री की मदद के लिए बदमाश को रोकने की कोशिश की। उस समय वह अकेला था। विरोध करने पर उसने गाली-गलौज की और धमकी दी कि जो करना है कर लो। उस समय मामला किसी तरह शांत हो गया, लेकिन बदमाशों ने इसे अपनी बेइज्जती समझ लिया। करीब आधे घंटे बाद वही बदमाश अपने साथ 5 से 7 लड़कों को लेकर मौके पर पहुंच गया। इसके बाद बिना किसी परवाह के स्थानीय लोगों पर फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों ने चाकू से भी हमला किया, जिसमें दो लोग घायल हो गए। पहले गली में चली गोली, फिर रेलवे परिसर में मचाया उत्पात बदमाशों ने सबसे पहले रेलवे गेट नंबर-6 के बाहर स्थित गली में फायरिंग की। इसके बाद वे रेलवे परिसर की ओर बढ़े और वहां भी गोलीबारी करने लगे। रेलवे परिसर में टिकट काउंटर और पार्किंग क्षेत्र के आसपास फायरिंग की गई। अचानक गोली चलने से वहां मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। थाने के करीब वारदात से सुरक्षा पर सवाल सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब थाना घटनास्थल से महज 100 मीटर की दूरी पर है, तो बदमाशों ने इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देने की हिम्मत कैसे जुटाई? मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर आधे घंटे बाद हथियारों से लैस होकर लौटना और रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट के पास फायरिंग करना अपराधियों के बढ़ते दुस्साहस को दर्शाता है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top