
Republic Day Wishes 2026 | Image:
Freepik
Republic Day Wishes 2026: 26 जनवरी का दिन हर भारतीय के लिए गर्व, सम्मान और उमंग का प्रतीक है। साल 2026 में हम अपना 77वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहे हैं। यह वही ऐतिहासिक दिन है जब 1950 में हमारे देश का संविधान लागू हुआ था और भारत एक लोकतांत्रिक गणराज्य बना था।
आज के डिजिटल युग में, अपनी देशभक्ति व्यक्त करने का सबसे खूबसूरत तरीका शुभकामना संदेश हैं। अगर आप भी इस गणतंत्र दिवस पर अपने दोस्तों, परिवार और सहकर्मियों को जोश से भरे संदेश भेजना चाहते हैं, तो यहाँ कुछ बेहतरीन शुभकामनाएं और कोट्स दिए गए हैं।
गणतंत्र दिवस के मौके पर अपनों को भेजें ये संदेश
देशभक्ति का संकल्प “दिलों में देशभक्ति की लौ जलाए रखें, तिरंगे की शान को हमेशा ऊंचा बनाए रखें।गणतंत्र दिवस की आप सभी को ढेरों शुभकामनाएं! जय हिन्द!”
वीरों को नमन “उन वीर शहीदों को याद करें जिन्होंने अपना लहू देकर हमें आजा दी दिलाई और इस गणतंत्र की नींव रखी।77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई!”
लोकतंत्र की ताकत “अनेकता में एकता ही हमारी पहचान है, लोकतंत्र का यह उत्सव ही भारत की जान है। आइए, मिलकर अपने राष्ट्र को और सशक्त बनाएं।”
युवाओं के लिए प्रेरणा “राष्ट्र के विकास में अपना योगदान देना ही सच्ची देशभक्ति है। आइए, इस गणतंत्र दिवस पर एक बेहतर और शिक्षित भारत बनाने का संकल्प लें।”
तिरंगे का सम्मान “केसरिया साहस का, सफेद शांति का और हरा खुशहाली का प्रतीक है। हमारा तिरंगा हमेशा ऐसे ही आसमान में लहराता रहे। शुभ गणतंत्र दिवस!”
संविधान की शक्ति “संविधान हमें अधिकार देता है, लेकिन कर्तव्य हमें महान बनाते हैं। आइए अपने कर्तव्यों का पालन कर देश को गौरवान्वित करें। हैप्पी रिपब्लिक डे!”
ये भी पढ़ें – Viral Video: बस 3 लाइक्स और इतनी खुशी! इस बुजुर्ग जोड़े की सादगी देख आपकी आंखों में आंसू आ जाएंगे
भारत की प्रगति “मंजिल अभी और भी हैं, उड़ान अभी बाकी है, भारत के गौरव की नई पहचान अभी बाकी है। 77वें गणतंत्र दिवस की मंगलकामनाएं!”
एकता का संदेश “न जात-पात, न धर्म-भेद, बस एक ही पहचान हो, हम सब सबसे पहले हिंदुस्तानी हों।गणतंत्र दिवस मुबारक हो!”
शक्तिशाली भारत “दुनिया को शांति का पाठ पढ़ाने वाले इस महान राष्ट्र के नागरिक होने पर हमें गर्व है। सर ऊंचा कर कहो हम भारतीय हैं!
छोटा और प्रभावशाली “वतन की मोहब्बत में खुद को तपाए बैठे हैं, हम भारत माँ के लाल हैं, तिरंगे को दिल में बसाए बैठे हैं। जय हिन्द, जय भारत!”