Newswahni

किशनगंज में निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से बच्ची की मौत परिजन ने मकान मालिक ठेकेदार पर लापरवाही का लगाया आरोप इंच की…




किशनगंज टाउन थाना क्षेत्र के कसेरापट्टी में एक निर्माणाधीन चार मंजिला मकान की दीवार गिरने से 5 साल की बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में आक्रोश है और परिजनों ने मकान मालिक व ठेकेदार पर मानकों के विरुद्ध निर्माण कराने का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान पांजीपारा निवासी असगर अली की बेटी फातिमा(5) के रूप में हुई है। वह छुट्टी पर अपनी नानी महमुदा खातून के घर कसेरापट्टी आई हुई थी। महमुदा खातून आंगनबाड़ी सेविका हैं। परिजन के अनुसार बुधवार शाम बच्ची घर के बाहर थी, तभी निर्माणाधीन मकान की चौथी मंजिल से दीवार का हिस्सा टूटकर उसके सिर पर गिर गया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के दौरान तोड़ा दम घटना के बाद परिजन आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल ले गए, जहां से उसे MGM किशनगंज रेफर किया गया। स्थिति नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे सिलीगुड़ी रेफर कर दिया, लेकिन इलाज के दौरान गुरुवार को बच्ची ने दम तोड़ दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया और वे अंतिम संस्कार के लिए पैतृक गांव ले गए। 5 इंच की दीवार पर 4 मंजिला निर्माण मृतका की नानी महमुदा खातून ने आरोप लगाया कि कसेरापट्टी में वाजो नाम के व्यक्ति द्वारा चार मंजिला मकान बनवाया जा रहा है। निर्माण पूरी तरह मानकों के विरुद्ध है। 5 इंच की दीवार पर ही चार मंजिला ढांचा खड़ा किया गया है और सुरक्षा के लिए न तो सेफ्टी किट और न ही नेट लगाया गया था। महमुदा का कहना है कि उन्होंने पहले भी मकान मालिक से कहा था कि इसी रास्ते से आंगनबाड़ी के बच्चे आते-जाते हैं, इसलिए सुरक्षा का ध्यान रखा जाए। इससे पहले भी निर्माणाधीन मकान का छज्जा टूटकर गिर चुका था, लेकिन मालिक ने अनदेखी की। घटना के बाद से मकान मालिक और ठेकेदार दोनों फरार बताए जा रहे हैं। सूचना पर टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।परिजनों ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच की मांग की है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top