Newswahni

सहरसा नगर निगम की स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर बनेंगी पर्वतारोही सबिता नगर आयुक्त ने दी जानकारी आगामी बोर्ड बैठक में रखा जाएगा प्रस्ताव…




सहरसा नगर निगम शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए जनभागीदारी बढ़ा रहा है। इसी कड़ी में चर्चित साइकिलिस्ट और पर्वतारोही सबिता महतो को निगम का ‘स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर’ बनाया जाएगा। यह जानकारी नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा ने प्रेस वार्ता में दी। शॉल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया नगर आयुक्त ने बताया कि सबिता महतो को ब्रांड एंबेसडर बनाने का प्रस्ताव आगामी बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। बोर्ड की मंजूरी और प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इससे पहले, निगम कार्यालय में सबिता महतो को शॉल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। साइकिल यात्रा कर बिहार का मान बढ़ाया सारण जिले की रहने वाली सबिता महतो ने साइकिलिंग, पर्वतारोहण और मैराथन में राष्ट्रीय पहचान बनाई है। उन्होंने लद्दाख के ‘उमलिंग ला’ दर्रे तक साइकिल यात्रा कर बिहार का मान बढ़ाया है। निगम का मानना है कि सबिता महतो लोगों को स्वच्छता और कचरा प्रबंधन के प्रति प्रेरित करेंगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top