Newswahni

सीतामढ़ी में कल केंद्रों पर के लिए वोटिंग स्नातक के और शिक्षक के मतदाता डालेंगे वोट…




बिहार विधान परिषद के तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर सीतामढ़ी में प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में हैं। 23 अक्टूबर को होने वाले मतदान के लिए जिले में कुल 55 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इनमें स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के 38 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के 17 मतदान केंद्र शामिल हैं। मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए डीएम एसपी ने निर्वाचन से जुड़े विभिन्न कोषांगों के साथ ब्रीफिंग की है। 39 हजार से अधिक स्नातक मतदाता उपलब्ध मतदाता सूची के आंकड़ों के अनुसार, सीतामढ़ी में तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के 39640और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के 1504 मतदाता हैं। स्नातक निर्वाचन के लिए डुमरा और रुन्नीसैदपुर में सहायक मतदान केंद्रों की व्यवस्था भी की गई है। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। मतगणना 27 अक्टूबर को निर्धारित है। डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था। मतदानकर्मियों, वाहनों, निर्वाचन सामग्री और अन्य व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने पर जोर दिया गया है। प्रशासन ने आदर्श आचार संहिता के पालन और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देश जारी किए हैं। प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 17 प्रत्याशी मैदान में हैं। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से 11 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। मतदान के बाद 27 अक्टूबर को होने वाली मतगणना से प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top