Newswahni

वार्ड पार्षद के बेटे पर मारपीट का आरोप पचना रोड चौक पर एक घंटे से ज्यादा सड़क जाम आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग…




लखीसराय के कबैया थाना क्षेत्र में वार्ड 22 के पचना रोड पर एक युवक से मारपीट का मामला सामने आया है। घायल युवक अरुण कुमार को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार अरुण कुमार ने वार्ड पार्षद रेखा देवी के बेटे और उनके परिवार पर मारपीट का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मामूली विवाद के बाद उन्हें ईंट, लाठी और डंडों से पीटा गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस घटना के विरोध में परिजनों और स्थानीय लोगों ने पचना रोड चौक पर मुख्य सड़क जाम कर दी। प्रदर्शनकारी आरोपियों की गिरफ्तारी और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। इससे मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोगों को परेशानी हुई। सूचना मिलने पर कबैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया, जिसके बाद एक घंटे से अधिक समय से लगा जाम हटाया जा सका और यातायात सामान्य हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top