Newswahni

भोजपुर में पंखे से लटका मिला नवविवाहिता का शव शादी के बाद से ससुराल वाले प्रताड़ित करते थे बेटी ने पिता से बताई…




भोजपुर के बहोरनपुर थाना क्षेत्र के सारंगपुर गांव में छत के कुंडी से लटका नवविवाहिता का शव बरामद हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है। मृतका की पहचान बहोरनपुर थाना क्षेत्र के सारंगपुर गांव के रहने वाले राहुल ठाकुर की 20 साल की पत्नी ब्यूटी देवी के रूप में हुई है। गड़हनी थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी मृतका के पिता गुड्डू ठाकुर ने बताया कि मैंने इसी साल 24 फरवरी को अपनी बेटी की शादी बहोरनपुर थाना क्षेत्र के सारंगपुर गांव के रहने वाले अभिनाथ ठाकुर के बेटे राहुल ठाकुर से से की थी। शादी में लेनदेन भी किया गया था। मृतका के पिता ने बताया कि दामाद राहुल ठाकुर मेरे बेटे के साथ हैदराबाद में रहकर काम करता है। उन्होंने बताया कि मंगलवार की रात आठ बजे तक मेरी बेटी से मेरी फोन पर बातचीत हुई थी। मेरी बेटी ने मुझे बताया था कि मेरी बेटी को उसके ससुराल में लगातार प्रताड़ति किया जा रहा है और ससुर के साथ-साथ परिवार के अन्य सदस्यों की ओर से जान से मारने की धमकी दी जा रही है। बुधवार को पटना गया था, भतीजी ने फोन कर बेटी की मौत की जानकारी दी गुड्डू ठाकुर ने बताया कि बुधवार को मैं पटना गया था। इसी दौरान मेरी भतीजी ने मुझे फोन कर जानकारी दी कि ब्यूटी की मौत हो गई है। जानकारी के बाद हम लोग पहले बहोरनपुर थाना पहुंचे। इसके बाद बेटी के ससुराल पहुंचे तो, उन्होंने देखा कि उसकी लाश जमीन पर पड़ी है। इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। ससुर, देवर समेत अन्य पर बेटी की हत्या का आरोप मृतका के पिता गुड्डू ठाकुर ने बेटी के ससुर, देवर समेत अन्य लोगों पर अपनी बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि उन्होंने हत्या का स्पष्ट कारण नहीं बताया है। इस संबंध में बहोरनपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी मृतका के परिजन की ओर से आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतका अपने चार बहन और दो भाई में पांचवें स्थान पर थी। उसके परिवार में मां अंजू देवी और तीन बहन और दो भाई हैं। घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया। उसकी मंजू देवी में परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top