Newswahni

मधुबनी में विजयादशमी पर रावण दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का मैसेज दिया लोग देखने पहुंचे…




मधुबनी में राजनगर के सुगौना गांव में विजयादशमी पर रावण दहन हुआ। यह कार्यक्रम बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक था। इसे देखने सैकड़ों लोग जमा हुए। गांव में त्योहार जैसा माहौल था। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों में उत्साह दिखा। रावण दहन होते ही पूरा इलाका ‘जय श्रीराम’ के नारों से गूंज उठा। बच्चों में रावण दहन को लेकर उत्सुकता इस कार्यक्रम में गांव के लोगों के साथ आसपास के इलाकों से भी कई लोग रावण दहन देखने पहुंचे। भीड़ जुटने से उत्सव का माहौल और अच्छा हो गया। बच्चों में रावण दहन को लेकर उत्सुकता थी। परिवार के साथ लोग इस आयोजन में शामिल हुए। सत्य और धर्म की जीत का संदेश यह पर्व भगवान श्रीराम की रावण पर जीत की याद में मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, श्रीराम ने रावण का वध कर सत्य और धर्म की जीत का संदेश दिया था। इसी कारण हर साल विजयादशमी पर रावण का पुतला जलाया जाता है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top