Newswahni

दरभंगा बंद घर से लाख के गहने कैश चोरी बच्चों की गुल्लक तोड़ी मोबाइल फोन तोड़े पासपोर्ट आधार कार्ड भी ले गए…




दरभंगा के सदर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीसागर में चोरों ने एक बंद घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के गहने, नकदी और जरूरी दस्तावेज चोरी कर लिए। चोरों ने घर में रखे मोबाइल फोन तोड़ दिए और बच्चों की गुल्लक तक नहीं छोड़ी। उसे तोड़कर उसमें रखे पैसे भी निकाल लिए। पीड़ित पीयूष कुमार के मुताबिक, 19 अक्टूबर को वह परिवार के साथ दुर्गा पूजा के लिए घर से बाहर गए थे। उनकी पत्नी मधुबनी जिले के उच्चैठ भगवती मंदिर में पूजा करने गई थीं। इसी दौरान घर बंद होने का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। शाम को घर लौटने पर मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर जाने पर दोनों कमरों की अलमारियां टूटी हुई थीं और सामान बिखरा पड़ा था। 2011 में खरीदे थे 15 लाख के सोने के गहने पीड़ित ने बताया कि चोर 15 लाख रुपये से अधिक कीमत के सोने-चांदी के गहने और करीब 40 से 50 हजार रुपये नकद ले गए। चोरी हुए गहनों में वर्ष 2011 में खरीदे गए सोने के आभूषण भी शामिल हैं। उस समय इनकी कीमत करीब 15 लाख रुपये थी। सोने की कीमत बढ़ने के कारण अब इनकी कीमत और अधिक होने की आशंका है। चोर मोबाइल फोन, पासपोर्ट, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड समेत कई जरूरी दस्तावेज भी ले गए। घर में रखे मोबाइल फोन तोड़ दिए गए। बच्चों की गुल्लक तोड़कर उसमें रखे पैसे भी निकाल लिए गए। सूचना पर पहुंची पुलिस, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए सुराग घटना के बाद पीड़ित ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित ने सदर थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। घटनास्थल पर एफएसएल और फॉरेंसिक टीम ने जांच कर संभावित साक्ष्य जुटाने की कोशिश की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके। बंद घर में चोरी की इस घटना से इलाके में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top