Newswahni

दशहरा पर असरगंज के दुर्गा मंदिरों में पहुंचे बिहार की सुख समृद्धि की कामना की पूजा समिति ने अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित…




दशहरा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को मुंगेर जिले के असरगंज स्थित दो प्रमुख दुर्गा मंदिरों में पूजा-अर्चना की। उन्होंने बस स्टैंड स्थित दुर्गा मंदिर और जलालाबाद के राज बनेली स्मृति बड़ी दुर्गा मंदिर में मां दुर्गा के दर्शन कर बिहारवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच की पूजा-अर्चना जलालाबाद स्थित राज बनेली स्मृति बड़ी दुर्गा मंदिर में पुजारी पंडित बलराम ठाकुर ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मुख्यमंत्री को विधि-विधान से पूजा कराई। इस दौरान मुख्यमंत्री की पत्नी कुमारी ममता, पूर्व विधायक राजीव कुमार सिंह और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। पूजा समिति ने मुख्यमंत्री का किया स्वागत मुख्यमंत्री के मंदिर पहुंचने पर दोनों स्थानों पर पूजा समिति के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। राज बनेली स्मृति बड़ी दुर्गा मंदिर में पूजा समिति के अध्यक्ष डॉ. विनय शंकर सिंह ने मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग रहे मौजूद इस अवसर पर पूजा समिति के सचिव उमेश साह, सदस्य राकेश सिंह, विवेकानंद सिंह, रमणीमोहन सिंह, बंटी सिंह, देवानंद यादव और विजय शंकर उपाध्याय सहित समिति के अन्य सदस्य और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top