Newswahni

आरा बहन के ससुराल गए युवक की गोली मारकर हत्या अपराधियों ने सीने में मारी गोली पांच महीने पहले हुई थी शादी कारणों…




आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के इब्राहिम नगर मोहल्ले में सोमवार की देर शाम हथियारबंद बदमाशों ने बहन के ससुराल आये युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतक को काफी करीब से बाएं साइड सीने में गोली मारी गई है। घटना की सूचना मिलते ही टाउन थानाध्यक्ष देवराज राय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गए है। जानकारी के अनुसार, मृतक कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के गुंडी गांव वार्ड नंबर 5 निवासी रजल राय का 20 साल का बेटा अभिषेक कुमार है। वो दिल्ली में रहकर प्राइवेट काम करता था। दुर्गापूजा मेला घूमने के बाद बहन के ससुराल गया था मृतक के जीजा जय प्रकाश ने बताया कि वो रविवार की शाम दुर्गा पूजा घूमने के लिए आरा आया था। इसी बीच वह अपनी बहन रेशम कुमारी के ससुराल इब्राहिम नगर गया था। इसी दौरान उसे गोली मार दी गई और उसके बाद जख्मी हालत में उसके बहन के ससुराल के दरवाजे पर छोड़ दिया। जय प्रकाश ने बताया कि किसी ने मुझे फोन पर अभिषेक को गोली मारे जाने की सूचना दी। इसके बाद मैं घटनास्थल पर पहुंचा और टाउन थाना पुलिस की वारदात की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस की मदद से जयप्रकाश को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया लाया। जहां डॉक्टरों ने उसे देखकर मृत घोषित कर दिया। हालांकि उसकी गोली मारकर हत्या किसने और क्यों की? इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। मृतक का भाई बोला- दोस्तों के साथ दुर्गापूजा का मेला घूमने गया था मृतक के भाई सन्नी कुमार ने बताया कि अभिषेक अपने कुछ दोस्तों के साथ गांव से आरा दुर्गा पूजा घूमने आया था। इसी बीच वह इब्राहिम नगर बहन के ससुराल गया था। जहां कुछ लड़के पहले बहला फुसलाकर उसे अपने साथ ले गए और सीने में गोली मार कर उसकी हत्या कर दी। वहीं, दूसरी तरफ मृतक के भाई सनी कुमार ने गांव में किसी भी व्यक्ति से किसी भी प्रकार की दुश्मनी और विवाद की बातों से साफ इनकार किया है। फोन पर सूचना पाकर मैं भी सदर अस्पताल पहुंचा। यहां भाई की लाश मिली। पुलिस बोली- वारदात को क्यों अंजाम दिया गया, पड़ताल जारी इधर,घटना की सूचना मिलने के बाद SDPO-1 सुशील कुमार ने बताया कि मृतक अभिषेक अपनी बहन के घर गया था। सामने आया है कि एक आरोपी सचिन उर्फ छोटे यादव पहले उसके बहन के घर आया था। यहां आरोपी और अभिषेक के बीच बातचीत हुई, इसके बाद आरोपी वहां से चला गया। सुशील कुमार ने बताया कि करीब आधे घंटे बाद आरोपी सचिन दोबारा आया और अभ ,बात करने के बाद वहां वापस चला गया था। उसके आधा घंटा के बाद दोबारा आया, फिर अभिषेक को बाहर बुलाकर सीने में गोली मार दी। वारदात के बाद आरोपी आरोपी फरार है। वारदात को क्यों अंजाम दिया गया है, इसकी पड़ताल की जा रही है। 5 महीने पहले हुई थी शादी मृतक अपने दो भाई और तीन बहन में छोटा था। चार महीने पहले यानी 12 मई को उसकी शादी छपरा जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र के चकिया गांव में हुई थी। अभिषेक के परिवार में मां मोती देवी, पत्नी प्रीति कुमारी, तीन बहन हीरामुनी कुमारी, उषा कुमारी, रेशम कुमारी एवं एक भाई सन्नी कुमार है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top