Newswahni

रोटी बैंक के भंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद मोतिहारी डीएम एसपी ने खुद परोसा प्रसाद महानवमी पर माई स्थान मंदिर में…




मोतिहारी में शारदीय नवरात्र की महानवमी पर सोमवार को भक्ति का माहौल रहा। चांदमारी चौक स्थित माई स्थान मंदिर के पास रोटी बैंक की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें हजारों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम की खास बात रही कि जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव और पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने खुद अपने हाथों से श्रद्धालुओं को प्रसाद परोसा। डीएम और एसपी ने किया भंडारे का उद्घाटन भंडारे का उद्घाटन जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव और पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने किया। इस दौरान रोटी बैंक के संस्थापक अध्यक्ष सोनू श्रीवास्तव ने दोनों अधिकारियों का स्वागत किया। इसके बाद डीएम और एसपी ने पंक्ति में बैठे श्रद्धालुओं को महाप्रसाद परोसा। डीएम बोले- शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव ने कहा कि जिले में नवरात्र की पूजा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई है। उन्होंने मां दुर्गा से जिलेवासियों पर अपना आशीर्वाद बनाए रखने की प्रार्थना की। वहीं, पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने कहा कि पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुख्ता व्यवस्था की गई थी। उन्होंने रोटी बैंक के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए अच्छा संदेश बताया। पूरे साल जरूरतमंदों की सेवा करता है रोटी बैंक रोटी बैंक के संस्थापक अध्यक्ष सोनू श्रीवास्तव ने कहा कि इस आयोजन में हर साल जिला प्रशासन का सहयोग मिलता है। डीएम और एसपी के कार्यक्रम में पहुंचने से टीम का मनोबल बढ़ता है। उन्होंने इसके लिए दोनों अधिकारियों का आभार जताया। सोनू श्रीवास्तव ने बताया कि रोटी बैंक का उद्देश्य केवल नवरात्र के दौरान ही नहीं, बल्कि पूरे साल जरूरतमंदों की सेवा करना है। देर शाम तक गूंजते रहे जय माता दी के जयकारे भंडारे में शहर के कई गणमान्य लोग, समाजसेवी और श्रद्धालु शामिल हुए। देर शाम तक माई स्थान मंदिर परिसर में भक्तों की आवाजाही बनी रही और जय माता दी के जयकारे गूंजते रहे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top