Newswahni

इस साल इन नायकों को मिलेगा पद्म सम्मान पुरस्कार पाने वालों की पूरी आई सामने



पद्म पुरस्कार 2026 की घोषणा हो गई है और इसे लेकर एक शुरुआती सूची भी सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, यह प्रारंभिक सूची ऐसे नायकों की है, जिन्हें इस साल पद्म पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की तैयारी है। हालांकि पूरी और आधिकारिक सूची सरकार की ओर से शाम को जारी की जाएगी।
फिलहाल, जिन नामों का ज़िक्र हो रहा है, वे अपने-अपने क्षेत्रों में लंबे समय से उल्लेखनीय योगदान देते रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि सूची पर अंतिम मुहर औपचारिक घोषणा से पहले ही लगा दी गई है।

पद्म सम्मान मिलने वालों की लिस्ट (सूत्र)

क्यों दिया जाता है ये सम्मान

भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों, पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री में प्रदान किए जाते हैं। ये सम्मान कला, सामाजिक कार्य, जन-प्रशासन, विज्ञान , व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल, सिविल सेवा समेत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को दिए जाते हैं। पद्म विभूषण असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए, पद्म भूषण उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए, जबकि पद्म श्री किसी भी क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवा के लिए प्रदान किया जाता है।

इन पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है। पद्म पुरस्कार भारत के राष्ट्रपति द्वारा मार्च या अप्रैल में राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक औपचारिक समारोह में प्रदान किए जाते हैं, जहां सम्मानित व्यक्तियों को देश की सर्वोच्च गरिमा के साथ यह नागरिक सम्मान दिया जाता है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top