Newswahni

शेखपुरा में दहेज प्रताड़ना का मामला विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला पति ने दूसरी शादी की ससुराल वाले नामजद…




शेखपुरा में दहेज के लिए एक 22 वर्षीय विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। इसके बाद पति ने नवादा की एक लड़की से दूसरी शादी कर ली। पीड़िता जूली गुप्ता ने अपने पति सहित सात ससुराल वालों के खिलाफ महिला थाना शेखपुरा में प्राथमिकी दर्ज कराई है। 2023 में हुई थी शादी
महिला थाना अध्यक्ष अनामिका कुमारी ने बताया कि शेखोपुर बाजार निवासी मनोज गुप्ता की बेटी जूली गुप्ता की शादी वर्ष 2023 में नालंदा जिले के राजगीर निवासी रोहित कुमार से हुई थी। रोहित राजगीर बाजार में मोबाइल की दुकान चलाता है। शादी के बाद से ही पति और ससुराल वाले जूली से 8 लाख रुपये दहेज की मांग कर उसे प्रताड़ित कर रहे थे। दहेज की मांग पूरी न होने पर जूली को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। इसके बाद वह अपने मायके शेखपुरा आ गई। इसी बीच, उसके पति रोहित कुमार ने नवादा की एक लड़की से दूसरी शादी कर ली। ननद सहित कुल 7 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया
इस घटना के बाद जूली गुप्ता ने महिला थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। प्राथमिकी में पति रोहित कुमार, सास, ससुर, दो देवर और दो ननद सहित कुल सात लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top