Newswahni

शरीफुल ने राज्य स्तरीय मुक्केबाजी में जीता गोल्ड मेडल अंडर राज्य स्तरीय कम्पटीशन में मारी बाजी स्कूल लौटने पर हुआ स्वागत…




कटिहार के मिरचाईबाड़ी स्थित हरिशंकर नायक +2 उच्च विद्यालय के छात्र शरीफुल ने अंडर-19 राज्य स्तरीय बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने जिले और विद्यालय का नाम रोशन किया। यह स्पर्धा खेल विभाग, बिहार सरकार, पटना और जिला प्रशासन कटिहार के सहयोग से आयोजित हुई। स्वर्ण पदक जीतकर लौटने पर शरीफुल का विद्यालय में जोरदार स्वागत हुआ। प्रभारी प्राचार्य उदय शंकर सिंह ने माल्यार्पण कर और मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया। संगीत शिक्षक कृष्ण प्रसाद कौशिक ने स्पर्धा का विवरण दिया। इस मौके पर प्राचार्य उदय शंकर सिंह, शिक्षक सुनील कुमार झा, कृष्ण प्रसाद कौशिक सहित अन्य शिक्षक और कर्मचारी मौजूद थे। प्राचार्य ने शरीफुल की तारीफ की। शिक्षकों ने कहा कि प्रतिभा को अच्छा मंच और मौका मिलना चाहिए। विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top