Newswahni

जमीन बेचने के विवाद में पिता की मारपीट कर हत्या किशनगंज में दो बेटे और बहू गिरफ्तार बिना पूछे कट्ठा जमीन बेचा था…




किशनगंज में जमीन बेचने के विवाद में बच्चों ने मिलकर पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में उनके दो बेटों और बहू को गिरफ्तार किया है। घटना ठाकुरगंज के काशीबाड़ी गांव की है। मृतक की पहचान रोबीलाल मुर्मू (65) के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपियों में आसाम मुर्मू (30), बुधराय मुर्मू (28) और सुनीता देवी (40) शामिल हैं। ये सभी काशीबाड़ी वार्ड नंबर-2 के निवासी हैं। शुरुआती जांच में जमीन बेचने को लेकर हुए पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है। जमीन बेचने पर बच्चों ने किया था मारपीट पुलिस के मुताबिक, रोबीलाल मुर्मू ने परिवार से बिना पूछे दो कट्ठा जमीन बेच दी थी। इसी बात पर घर में झगड़ा हुआ। विवाद के दौरान आरोपियों ने गुस्से में आकर रोबीलाल मुर्मू के साथ मारपीट की, जिससे उनकी मौत हो गई। ठाकुरगंज पुलिस को 13 अक्टूबर को घटना की जानकारी मिली थी। पुलिस ने मौके से सबूत जुटाए और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मृतक की बेटी की शिकायत पर एफआईआर (300/26) दर्ज की गई है। तीनों आरोपियों को 14 अक्टूबर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, घटना से जुड़े अन्य बिंदुओं पर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, ताकि हत्या की परिस्थितियों और आरोपियों की भूमिका की पुष्टि की जा सके। तीनों आरोपियों को 14 अक्टूबर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top