![]()
सहरसा के सौरबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़सम स्थित दतरंगा मेला परिसर में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आने से एक प्राइवेट लाइनमैन गंभीर रूप से झुलस गया। उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) सौरबाजार में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल सहरसा रेफर कर दिया गया। घायल व्यक्ति की पहचान 40 वर्षीय अरुण पासवान के रूप में हुई है, जो पेशे से प्राइवेट लाइनमैन का कार्य करता है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अरुण पासवान बिजली तार जोड़ने का काम कर रहा था, तभी अचानक 11 हजार वोल्ट की लाइन में करंट आ गया और वह उसकी चपेट में आ गया। लोगों ने बिजली आपूर्ति कराई बंद हादसे में अरुण पासवान का शरीर बुरी तरह झुलस गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल बिजली आपूर्ति बंद कराई, जिससे उसकी जान बच सकी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंचे। परिजन मिंटू कुमार ने बताया कि काम के दौरान सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे, जिस कारण यह हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शी बिमल शर्मा ने घटना को भयावह बताया। फिलहाल, घायल अरुण पासवान का इलाज सदर अस्पताल सहरसा में चल रहा है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Source link