Newswahni

आरा में संदिग्ध हालत में किशोरी की मौत घर में शौचालय के पास मिला शव मां ने प्रेमी पर मारपीट कर हत्या का…




आरा में किशोरी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। घर के आंगन में शौचालय के पास शव मिला है। नाक से खून बह रहा था। मां ने प्रेमी पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना नवादा थाना क्षेत्र के मिल्ली अनाइठ मोहल्ले की है। मामले की सूचना पर थानाध्यक्ष कुमार रजनीकांत घटनास्थल पर पहुंचे। जांच के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया। टीम ने मौके से साक्ष्य जमा किए। इसके बाद सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतका की पहचान हरेंद्र ठाकुर की 14 वर्षीय पुत्री रिंकू कुमारी के तौर पर हुई है। ‘फोन पर किसी लड़के से बातचीत करती थी’ मृतका की मां सूर्यकांती देवी ने बताया कि उसका किसी लड़के से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। मोबाइल से बातचीत भी करती थी। एक माह पहले उन्होंने उसका मोबाइल छीन लिया था। वह और उनके पति रोज की तरह सोमवार को भी अपने काम पर चले गए थे। शाम में करीब छह बजे घर वापस लौटी, इसके बाद खाना बनाने लगी। तभी डायल 112 पुलिस वाहन उनके घर पहुंची और कहा कि आपकी लड़की कहां है, तो परिजन उसे खोजने लगे। उसी बीच घर के आंगन में शौचालय के पास वह मृत अवस्था में पड़ी मिली। प्रेमी पर मारपीट का लगाया आरोपी किशोरी की मां सूर्यकांती देवी ने उसके प्रेमी पर मारपीट कर उसे मारने की आशंका जताई है। पुलिस की ओर से बनाए गए मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार मौत मारपीट के कारण होना प्रतीत होता है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। चार सदस्यीय डॉक्टरों की टीम ने किया पोस्टमार्टम सिविल सर्जन डॉ. शिवेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर चार सदस्यीय डॉक्टरों की टीम का गठन कर मृत किशोरी के शव का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम के दौरान उसका डिजाइनल स्वाब भी लिया गया। गठित बोर्ड में डॉ. के. एस.चौबे, डॉ. आनंद कुमार, डॉ. प्रवीण कुमार और महिला डॉक्टर मधुकामना सिंह शामिल थीं। मृतका 8 भाई-बहन में पांचवें नंबर पर थी। परिवार में मां सूर्यकांती देवी, बहन इंदु, बेबी, लक्ष्मी, राधिका और तीन भाई लवकुश, राहुल, शंकर है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top