![]()
औरंगाबाद जिले के देव स्थित ऐतिहासिक रानी तालाब परिसर में आज से तीन दिवसीय सूर्य महोत्सव का भव्य आगाज होगा। आयोजन को लेकर सारी तैयारियां पूरी की जा चुकी है। पर्यटन विभाग, बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन के संयुक्त देखरेख में आयोजित यह महोत्सव धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। तीन दिवसीय इस आयोजन को लेकर देव सहित पूरे जिले में उत्साह का माहौल है। सूर्य महोत्सव का भव्य उद्घाटन रविवार को दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक उद्घाटन सत्र के साथ होगा। उद्घाटन समारोह के मुख्य उद्घाटनकर्ता माननीय अवधेश नारायण सिंह, सभापति बिहार विधान परिषद होंगे। इस अवसर पर बिहार सरकार के लघु जल संसाधन मंत्री सह प्रभारी मंत्री औरंगाबाद डॉ. संतोष कुमार सुमन तथा पर्यटन विभाग सह कला एवं संस्कृति विभाग के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद की विशेष उपस्थिति रहेगी। अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में औरंगाबाद के सांसद अभय कुमार सिन्हा एवं काराकाट के सांसद राजाराम सिंह शामिल होंगे। वहीं, बिहार विधान परिषद के सदस्य दिलीप कुमार सिंह, जीवन कुमार सहित कई विधायक, जनप्रतिनिधि और गणमान्य अतिथि कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। 25 जनवरी को उद्घाटन समारोह और बॉलीवुड नाइट उद्घाटन सत्र के बाद शाम 6 बजे से 6:30 बजे तक मशहूर गायिका प्राची पल्लवी साहु की सांस्कृतिक प्रस्तुति होगी। इसके पश्चात शाम 6:30 बजे से रात 9:30 बजे तक इंडियन आइडल सीजन-12 के विजेता और सुप्रसिद्ध बॉलीवुड गायक पवनदीप राजन अपनी गायकी से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे। 26 की शाम में भोजपुरी गायिका कल्पना पटवारी की प्रस्तुति महोत्सव के दूसरे दिन 26 जनवरी यानि सोमवार को सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक मुख्य मंच पर जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का फाइनल आयोजित किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 12:00 बजे से 1:00 बजे तक खो-खो, कबड्डी, फुटबॉल और स्लो साइकिल रेस जैसी जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं होंगी। दोपहर 1:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक राज्य स्तरीय कलाकारों की प्रस्तुति होगी, जबकि शाम 6:00 बजे से 9:30 बजे तक सुप्रसिद्ध लोक गायिका कल्पना पटवारी अपने लोक गीतों से महोत्सव में चार चांद लगाएंगी। 27 जनवरी को प्रतियोगिताएं और समापन समारोह महोत्सव के अंतिम दिन 27 जनवरी को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक सरस मेला मैदान में पेंटिंग, मेंहदी और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसी समय राजा जगन्नाथ उच्च माध्यमिक विद्यालय, देव के खेल मैदान में जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता आयोजित होगी। दोपहर 12 :00 बजे से शाम 5:00बजे तक स्थानीय कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। इसके बाद शाम 5:00 बजे से 6:00 बजे तक विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। शाम 6:00 बजे से 6:30 बजे तक धन्यवाद ज्ञापन के साथ सूर्य महोत्सव का विधिवत समापन होगा।आयोजन समिति और जिला प्रशासन ने बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के पहुंचने की उम्मीद जताई है। सूर्य महोत्सव न केवल देव के सूर्य मंदिर की ऐतिहासिक महत्ता को उजागर करेगा, बल्कि औरंगाबाद जिले को पर्यटन के मानचित्र पर नई पहचान भी दिलाएगा। भव्य तरीके से की यह सूर्य मंदिर की सजावट आयोजन को लेकर देव सूर्य मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया है। गर्भ ग्रह से लेकर मंदिर के प्रवेश द्वार तक फूल और लाइटिंग से आकर्षक सजावट की गई है। जिससे सूर्य मंदिर की खूबसूरती में चार चांद लग रहा है। सूर्य मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना के साथ रथ यात्रा और महोत्सव का आगाज होगा। रथ यात्रा का भी किया जाता है आयोजन रविवार को ही देव पर्यटन विकास केंद्र के द्वारा भव्य रथ यात्रा का आयोजन किया जाता है। जो देव सूर्य मंदिर से शुरू होकर मुख्य बाजार होते हुए सूर्यकुंड तालाब तक जाती है। समिति के द्वारा आयोजन की तैयारी पूरी कर ली गई है। आयोजन को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
Source link