Newswahni

बेतिया में विकसित भारत पर दिवसीय चित्र प्रदर्शनी सांसद संजय जायसवाल ने किया उद्घाटन से जनवरी तक आम जनता के लिए खुली…




बेतिया के राज कचहरी मैदान में शनिवार को ‘विकसित भारत @2047’ विषय पर पांच दिवसीय चित्र प्रदर्शनी सह जागरूकता अभियान का शुभारंभ हुआ। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी), पटना द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन पश्चिम चम्पारण के सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने किया। यह प्रदर्शनी 24 से 28 जनवरी तक आम जनता के लिए खुली रहेगी। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘विकसित भारत @2047’ का सपना साकार करने की दिशा में देश लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में हुए विकास कार्यों ने भारत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दी है। इस चित्र प्रदर्शनी का उद्देश्य इन्हीं उपलब्धियों को आम लोगों तक पहुँचाना है। डाक सेवाएं मौके पर उपलब्ध कराई जा रही
सीबीसी, पटना के कार्यालय प्रमुख कुमार सौरभ ने अभियान का उद्देश्य स्पष्ट किया। उन्होंने बताया कि इसका मुख्य लक्ष्य केंद्र सरकार की विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज के सभी वर्गों तक पहुंचाना है, ताकि पात्र लाभार्थी सीधा लाभ उठा सकें। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदर्शनी सरकार और जनता के बीच संवाद को मजबूत कर रही है। विभिन्न विभागों ने भी अपने-अपने स्टॉल लगाए
इस पांच दिवसीय अभियान के दौरान, डाक विभाग द्वारा प्रतिदिन आधार सुधार, डाक जीवन बीमा और अन्य डाक सेवाएं मौके पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके अतिरिक्त, बिहार सरकार के विभिन्न विभागों ने भी अपने-अपने स्टॉल लगाए हैं, जहां वे अपनी योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं। कार्यक्रम में बेतिया एलडीएम सतीश कुमार, डाक अधीक्षक मनोज कुमार, पूर्व विधायक उमाकांत सिंह, बीस सूत्री उपाध्यक्ष रूपम कुमार श्रीवास्तव, पूर्व चेयरमैन जनक शाह सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सहायक क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी नवल किशोर ने किया, जबकि क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जावेद अंसारी ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top