![]()
मुंगेर में तीन बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है। पति नीरज यादव ने बताया कि उनकी 35 वर्षीय पत्नी उमा देवी 12 जनवरी को छोटी बेटी के साथ घर से गायब हो गई। वह अपने साथ 4 लाख रुपए की सहायता राशि भी ले गई है। पीड़ित पति नीरज यादव शुक्रवार को अपनी दो बेटियों को लेकर कोतवाली थाना पहुंचे और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जान से मारने की मिली धमकी नीरज यादव ने बताया कि कई दिनों तक रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश करने के बाद पता चला कि उमा देवी जमालपुर प्रखंड के गौरीपुर गांव में भोपिंद्र पासवान नामक युवक के साथ रह रही है। जब पत्नी को वापस लाने की कोशिश की गई तो दूसरी ओर से जान से मारने की धमकी दी जाने लगी। नीरज यादव सदर अस्पताल के मुख्य गेट के पास चाय की दुकान चलाते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी दिन में दुकान पर चाय बेचती थी। इसी दौरान उसकी पहचान भोपिंद्र पासवान से हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम प्रसंग गहराता चला गया। इस बात की भनक जब पति को लगी तो उन्होंने पत्नी को समझाने का प्रयास किया। हालांकि, पत्नी बार-बार घर छोड़कर भागने की धमकी देने लगी थी। बेटे की मौत के बाद मिली सहायता राशि लेकर फरार पीड़ित ने बताया कि वर्ष 2023 में उनके बेटे की गंगा में डूबने से मौत हो गई थी। आपदा विभाग की ओर से मिली चार लाख रुपए की सहायता राशि पत्नी के खाते में जमा थी। पति का आरोप है कि वहीं रकम लेकर पत्नी प्रेमी संग फरार हो गई। उन्होंने बताया कि जब गौरीपुर जाकर पत्नी को ढूंढने की कोशिश की गई तो गांव के लोग कुछ भी बताने से कतराते रहे। बाद में एक फोटो के जरिए पुष्टि हुई कि पत्नी और छोटी बेटी उसी युवक के साथ रह रही हैं। पीड़ित का दावा है कि भोपिंद्र पासवान पहले से शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे भी हैं। मामले की जांच में जुटी पुलिस इस मामले को लेकर कोतवाली थाना में आवेदन दिया गया है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी ने बताया कि पीड़ित के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।घटना के बाद इलाके में चर्चा का बाजार गर्म है, वहीं पति और बच्चे न्याय की आस में पुलिस की ओर टकटकी लगाए बैठे
Source link