Newswahni

बेगूसराय कर्मचारी भवन में डाटा इंट्री कंप्यूटर ऑपरेटरों की बैठक सेवा समायोजन की मांग अन्य मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा कर्मचारी महासंघ…




बिहार राज्य डाटा इंट्री-कंप्यूटर ऑपरेटर संघ बेगूसराय जिला इकाई की बैठक आज कर्मचारी भवन में कार्यकारी अध्यक्ष नीलेश झा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत डाटा इंट्री-कंप्यूटर ऑपरेटरों की समस्याओं एवं संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान सभी सदस्यों ने सरकार से अपनी एकल एवं प्रमुख मांग सेवा समायोजन को लेकर आवाज बुलंद करने तथा इस मांग को मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। ‘डाटा इंट्री एवं कंप्यूटर ऑपरेटरों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण’ बैठक को संबोधित करते हुए कर्मचारी महासंघ के जिला महामंत्री मोहन मुरारी ने कहा कि जिले के विभिन्न कार्यालयों में बड़ी संख्या में डाटा इंट्री ऑपरेटर लंबे समय से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सरकारी कार्यों का बड़ा हिस्सा कंप्यूटर आधारित है और डाटा इंट्री एवं कंप्यूटर ऑपरेटरों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो गई है। ऐसे में उनकी सेवा से जुड़े मुद्दों पर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए। उन्होंने डाटा इंट्री एवं कंप्यूटर ऑपरेटरों से एकजुट एवं संगठित होकर अपनी मांग के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और एकजुटता के माध्यम से ही अपनी मांग को प्रभावी ढंग से संबंधित स्तर तक पहुंचाया जा सकता है। कर्मचारी महासंघ के राज्य संयुक्त सचिव सुधीर गांधी ने कहा कि डाटा इंट्री-कंप्यूटर ऑपरेटरों को अपनी मांग को लेकर एकजुट रहने की आवश्यकता है। बिहार राज्य डाटा इंट्री/कंप्यूटर ऑपरेटर संघ की नई कमिटी भी गठित कर्मचारी महासंघ के जिला महामंत्री मोहन मुरारी ने उदाहरण देते हुए कहा कि पूर्व में शिक्षा मित्र के रूप में नियुक्त लोगों को बाद में राज्यकर्मी का दर्जा मिला और वे अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने डाटा इंट्री एवं कंप्यूटर ऑपरेटरों से संगठित होकर अपनी मांग के लिए संघर्ष जारी रखने की अपील की। बैठक में वक्ताओं ने सेवा समायोजन को संगठन की मुख्य एवं एकल मांग के रूप में मजबूती से आगे बढ़ाने तथा इसके लिए सामूहिक प्रयास जारी रखने पर जोर दिया। बैठक के दौरान बिहार राज्य डाटा इंट्री/कंप्यूटर ऑपरेटर संघ जिला इकाई की नव-नियुक्त कमिटी का भी गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से अध्य्क्ष नीलेश झा, उपाध्यक्ष रवि भूषण कुमार, राकेश झा एवं तारिक अनवर को चुना गया। जिला सचिव के रूप में कुंदन झा, सहायक जिला सचिव के रूप में प्रमोद कुमार को चुना गया। कोषाध्यक्ष चंदन गुप्ता तथा संयुक्त सचिव संजीव सिन्हा, विक्की आनंद, मनोज सिन्हा एवं ब्रजेश कुमार को चुना गया। मीडिया प्रभारी के रूप में रंजन कुमार को चुना गया। वहीं महिला उपसमिति (संयोजिका) के रूप में पिंकू कुमारी, खुशबु कुमारी एवं नवनीता कुमारी को चुना गया। नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत, सक्रिय एवं एकजुट बनाने तथा सेवा समायोजन की एकल मांग को मजबूती से आगे बढ़ाने के लिए सामूहिक प्रयास करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top