Newswahni

पूजा पंडालों पर कैमरों से रखी जाएगी नजर बसंत पंचमी पर मधुबनी में उत्साह विसर्जन जुलूस की होगी वीडियोग्राफी…




मधुबनी में शुक्रवार को बसंत पंचमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह पर्व बसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है। जिले भर में मां सरस्वती की विशेष पूजा-अर्चना की गई। धार्मिक स्थलों, शिक्षण संस्थानों और विभिन्न सामाजिक-सांस्कृतिक संगठनों द्वारा सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया। मधुबनी नगर सहित पूरे जिले में मां सरस्वती की प्रतिमाओं को आकर्षक ढंग से सजाया गया और भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। स्कूलों-कॉलेजों में सरस्वती वंदना आर सांस्कृतिक कार्यक्रम बसंत पंचमी के अवसर पर मधुबनी शहर के स्कूलों और कॉलेजों में सरस्वती वंदना, सांस्कृतिक कार्यक्रम, कविता पाठ और वाद-विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। छोटे बच्चों के लिए रंगोली, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं भी रखी गईं। मधुबनी शहर के अलावा ब्लॉकों तक रही बसंत पंचमी की धूम। छात्रों और विभिन्न संस्थाओं ने आकर्षक पूजा पंडाल बनाकर सरस्वती प्रतिमाएं स्थापित कीं। प्रशासन सतर्क, चौक-चौराहों पर पुलिस तैनात सनातन धर्म में बसंत पंचमी को ज्ञान, विद्या और नवचेतना का पर्व माना जाता है। यह दिन मां सरस्वती की आराधना के साथ विद्यार्थियों को अध्ययन, अनुशासन और निरंतर परिश्रम के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। पूजा के दौरान मधुबनी पुलिस प्रशासन भी सतर्क रहा। पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने बताया कि जिले के सभी थानों में शांतिपूर्ण पूजा सुनिश्चित करने के लिए फ्लैग मार्च निकाला गया। सभी पूजा पंडालों और चौक-चौराहों पर पुलिस बल तैनात किया गया। जिले के सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर कुल 988 दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई। जिला साइबर एवं सूचना जनसंपर्क विभाग की टीम को 24 घंटे सोशल मीडिया पर निगरानी रखने का निर्देश दिया गया। पूजा पंडालों पर सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी और विसर्जन जुलूस की वीडियोग्राफी भी करवाई जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top