Newswahni

युवाओं के लिए टीचर बनने का सुनहरा मौका इस प्रदेश में जल्द ही शिक्षकों की होगी भर्ती…



Sarkari Naukri 2026: सरकारी शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने एक सुनहरा मौका दिया है। दरअसल, साय सरकार जल्द ही राज्य में 5000 शिक्षकों के भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने वाली है। इसके लिए मुख्यमंत्री ने निर्देश भी दे दिए हैं। हालांकि इन पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन फरवरी 2026 तक आने की उम्मीद जताई जा रही है। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही रजिस्ट्रेशन और भर्ती प्रक्रिया की तारीखें सामने आएंगी।

व्यापमं के जरिए होगी शिक्षकों की भर्ती

हाल हीं में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई थी। इसमें सामने आया कि राज्य में टीचर्स की भारी कमी है। इससे पहले राज्य भर में शिक्षक अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन भी किए थे। इसके बाद मुख्यमंत्री ने राज्य में शिक्षकों की कमी को गंभीरता से लेते हुए 5000 शिक्षक पदों पर भर्ती प्रक्रिया तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने आदेश दिया कि इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया व्यापमं के जरिए शुरू करते हुए नोटिफिकेशन जल्द से जल्द फरवरी 2026 में जारी किए जाए।

शिक्षक भर्ती परीक्षा 2023 की वेटिंग लिस्ट पर भी फैसला

मुख्यमंत्री के साथ हुई इस बैठक में शिक्षक भर्ती परीक्षा-2023 पर भी चर्चा हुई और फैसला लिया गया कि वेटिंग लिस्ट की मान्यता नहीं बढ़ाई जाएगी, ताकि पिछले सालों में परीक्षा पास कर चुके युवाओं को शासकीय सेवा में मौका मिल सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए सभी जरूरी कदम तुरंत उठाए जाएंगे।

‘राज्य स्तरीय रोजगार मेला’ का आयोजन

शिक्षक भर्ती के अलावा राज्य में छत्तीसगढ़ शासन, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग के द्वारा 29 से 31 जनवरी 2026 को शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय सेजबहार रायपुर में ‘राज्य स्तरीय रोजगार मेला’ का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में 15000 पदों पर भर्ती होगी। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाईन पोर्टल erojgar.cg.gov.in पर पंजीयन करवा सकते हैं और अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं मार्गदर्शन केंद्र, रायपुर से संपर्क कर सकते हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top