Newswahni

बक्सर में लाख की विदेशी शराब मिली कार से नंबर प्लेट बरामद ड्राइवर बोला हजार में से बिहार पहुंचा रहा था…




बक्सर में नेशनल हाईवे किनारे खड़ी दो स्कॉर्पियो पर उत्पाद विभाग की नजर पड़ी। इसके बाद शराब तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा हुआ। बड़का ढकाईच स्थित मां शारदा रेस्टोरेंट परिसर में संदिग्ध खड़ी दोनों स्कॉर्पियो की तलाशी ली गई। इनमें करीब 7 लाख रुपये की विदेशी शराब मिली। जांच के दौरान एक स्कॉर्पियो से ऐसी चीज मिली, जिसने मामले को और उलझा दिया। गाड़ी पर लगे नंबर प्लेट के अलावा, उसमें दो अलग-अलग नंबरों के अतिरिक्त नंबर प्लेट भी रखे मिले। छापेमारी के दौरान उत्पाद विभाग ने एक चालक को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, दूसरी स्कॉर्पियो का चालक मौके से भाग गया। उत्पाद विभाग अब यह पता लगा रहा है कि एक ही गाड़ी के साथ तीन अलग-अलग नंबर प्लेट रखने की क्या जरूरत थी। 10 हजार रुपए खेप पहुंचाने के मिलने थे गुप्त सूचना मिलने पर डुमरांव थानाध्यक्ष प्रीति कुमारी के नेतृत्व में उत्पाद विभाग की टीम ने मां शारदा रेस्टोरेंट परिसर में छापा मारा। दोनों स्कॉर्पियो की तलाशी लेने पर उनमें बड़ी मात्रा में विदेशी शराब मिली। गिरफ्तार चालक की पहचान नैनीजोर थाना क्षेत्र के बड़की नैनीजोर निवासी अजीत पासवान के बेटे उमाकांत पासवान के तौर पर हुई है। उत्पाद विभाग के मुताबिक, पूछताछ में उमाकांत ने बताया कि वह व्यासी गांव से शराब लेकर आरा के वामपाली जा रहा था। उसके साथ दूसरी स्कॉर्पियो भी चल रही थी। मौके से भागा कार ड्राइवर शराब की यह खेप पहुंचाने के बदले उसे 10 हजार रुपये मिलने थे। यह भी सामने आया है कि हाईवे पर उसे दूसरी स्कॉर्पियो के चालक को गाड़ी सौंपनी थी। पूछताछ में मिली जानकारी के बाद लगता है कि शराब को आगे भेजने के लिए हाईवे किनारे गाड़ियों को बदलने की तैयारी थी। इसी दौरान उत्पाद विभाग की टीम वहां पहुंच गई। जैसे ही कार्रवाई का पता चला, दूसरी स्कॉर्पियो का चालक मौके से फरार हो गया। पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी सबसे बड़ा सवाल बरामद स्कॉर्पियो से मिले तीन अलग-अलग नंबर प्लेट को लेकर है। वाहन पर एक नंबर प्लेट लगी थी, जबकि दो अन्य नंबर प्लेट अलग-अलग नंबरों की मिलीं। इससे जांच एजेंसी को आशंका है कि शराब तस्करी के दौरान वाहन की पहचान छिपाने या जरूरत के अनुसार नंबर बदलने की तैयारी हो सकती है। हालांकि इसका वास्तविक इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया गया, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। उत्पाद अधीक्षक अशरफ जमाल ने बताया कि फरार चालक और होटल संचालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है। जिस स्थान पर दोनों स्कॉर्पियो खड़ी थीं, उसे सील कर दिया गया है। मामले में मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top