Newswahni

धारदार हथियार से हमले में लोग घायल गोपालगंज में नशीले इंजेक्शन और विवाद को लेकर झड़प एक गोरखपुर रेफर…




गोपालगंज जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के उजड़ा नारायणपुर गांव में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। आपसी विवाद के बाद जमकर मारपीट हुई और धारदार हथियार से हमला किया गया। इस घटना में दोनों पक्षों के कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल तीन घायलों का इलाज सदर अस्पताल में पुलिस की निगरानी में चल रहा है। एक घायल की हालत गंभीर होने के कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर रेफर कर दिया गया है। एक अन्य घायल का इलाज उचकागांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हो रहा है। एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए घायलों में उजड़ा नारायणपुर गांव के नईम अख्तर के बेटे रिजवान अली, मो आजाद और बब्लू आलम के बेटे मो अरमान शामिल हैं। दूसरे पक्ष से बालाहाता गांव के बैजनाथ सिंह के बेटे रघुनाथ सिंह और प्रभुनाथ सिंह के बेटे आदित्य कुमार घायल हुए हैं। घटना में एक पक्ष से तीन और दूसरे पक्ष से दो लोग घायल हुए हैं। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। घायल हुए एक पक्ष का कहना है कि दूसरा पक्ष अवैध रूप से नशे के इंजेक्शन बेचता है। उनका आरोप है कि आरोपी लोगों को नशीला इंजेक्शन देने के बाद इस्तेमाल की गई सुई उनके खेत में फेंक देते थे। दूसरे पक्ष ने आरोपों को खारिज किया जब उन्होंने खेत में सुई फेंकने का विरोध किया, तो आरोपी ने गुस्से में आकर सर्जिकल ब्लेड से हमला कर दिया। इस हमले में उनके पक्ष के तीन लोग रिजवान अली, मो आजाद और मो अरमान घायल हो गए। मो आजाद की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर रेफर कर दिया है। वहीं, दूसरे पक्ष के मेडिकल दुकान संचालक ने इन आरोपों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। उनका आरोप है कि पहला पक्ष शराब के नशे में उनकी दुकान पर आया और जबरन उनकी बाइक से बलेसरा साथ चलने का दबाव बनाने लगा। इलाके में तनाव की स्थिति बनी जब इसका विरोध किया गया, तो आरोपी गाली-गलौज और मारपीट करने पर उतारू हो गया। विरोध बढ़ता देख उसके परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए और हमलोगों के साथ लाठी-डंडों धारदार हथियार से हमला कर मारपीट कर घायल कर दी, जिससे दोनों घायल हो गए। एक का इलाज समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा हैं। फिलहाल घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सदर अस्पताल में भर्ती घायलों को अपनी अभिरक्षा में ले लिया है ताकि अस्पताल परिसर में दोबारा कोई विवाद न हो। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों पक्षों के बयानों को दर्ज कर मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top