Newswahni

प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ा पंचायत में सहमति बनने पर मंदिर में हुई शादी घर से मीटर दूर गैरेज…




गोपालगंज के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के पंशाला बंगरा गांव में युवक को ग्रामीणों ने अपनी प्रेमिका से मिलने के दौरान पकड़ लिया। रात भर चले घटनाक्रम के बाद सुबह पंचायत बुलाई गई, जहां दोनों की सहमति से मंदिर में शादी करा दी गई। युवक की पहचान बैकुंठपुर के हेमूछपरा गांव निवासी हरेंद्र दास के बेटे रूपेश कुमार के रूप में हुई है। वहीं, युवती पंशाला बंगरा गांव निवासी विसुंदेव दास की बेटी अमृता कुमारी है। रूपेश कुमार, अमृता के घर से करीब 200 मीटर दूर उत्तर दिशा में एक बाइक मरम्मत का गैरेज चलाता है। गैरेज चलाने के दौरान ही दोनों की जान-पहचान हुई थी। धीरे-धीरे यह जान-पहचान दोस्ती में बदली और फिर दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गया। पिछले काफी समय से दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा था। ग्रामीणों ने घेराबंदी कर युवक को पकड़ा रूपेश कुमार अपनी प्रेमिका अमृता से उसके घर पर मिलने पहुंचा था। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों को इसकी खबर लग गई। ग्रामीणों ने घेराबंदी कर युवक को मौके पर ही पकड़ लिया। इसके बाद घटना की जानकारी गांव के अन्य लोगों और परिजनों को दी गई। मामले को सुलझाने और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए बुधवार सुबह गांव में एक पंचायत बुलाई गई। पंचायत में दोनों पक्षों के परिजन और गांव के सम्मानित लोग मौजूद थे। पंचों ने युवक और युवती से उनकी इच्छा पूछी। दोनों ने एक-दूसरे के साथ रहने और शादी करने की इच्छा जताई। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों की सहमति से पास के काली मंदिर में शादी हुई। बिना बैंड बाजा और बाराती के स्थानीय लोगों की मौजूदगी में प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरा और दोनों का विवाह संपन्न हो गया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top