Newswahni

किशनगंज में शराब तस्करी रोकने के लिए का एक्शन पूरबपाली रोड पर नया चेक पोस्ट शुरू छोटे बड़े वाहनों की होगी जांच…




किशनगंज में शराब और मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है। जिला पदाधिकारी नवीन कुमार के निर्देश पर उत्पाद विभाग ने शहर के पूरबपाली रोड पर नई जांच चौकी शुरू की है। इसका नाम मध्य निषेध चेक पोस्ट, पूरबपाली रखा गया है। बाल मंदिर स्कूल के आगे बना चेक पोस्ट उत्पाद विभाग की नई जांच चौकी पूरबपाली रोड स्थित बाल मंदिर स्कूल के आगे स्थापित की गई है। बुधवार से यहां वाहनों की जांच शुरू कर दी गई। चेक पोस्ट पर उत्पाद विभाग की टीम आने-जाने वाले वाहनों पर नजर रख रही है। वाहनों की बारीकी से तलाशी बुधवार को ASI मनोरंजन महतो के नेतृत्व में उत्पाद विभाग की टीम ने सड़क से गुजरने वाले छोटे-बड़े वाहनों की जांच की। टीम ने वाहनों को रोककर तलाशी ली और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी। सीमावर्ती जिला होने से बढ़ी चुनौती किशनगंज सीमावर्ती जिला होने के कारण शराब और मादक पदार्थों की तस्करी के लिहाज से संवेदनशील माना जाता है। तस्कर अक्सर अलग-अलग तरीकों से प्रतिबंधित सामग्री छिपाकर दूसरे क्षेत्रों में ले जाने की कोशिश करते हैं। मुख्य मार्गों पर बढ़ाई गई निगरानी तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने के लिए डीएम ने शहर में प्रवेश करने वाले प्रमुख मार्गों पर निगरानी बढ़ाने का निर्देश दिया था। इसी क्रम में पूरबपाली रोड पर नया चेक पोस्ट शुरू किया गया है। यहां से गुजरने वाले वाहनों की नियमित जांच की जाएगी। तस्करी करने वालों पर होगी कार्रवाई उत्पाद विभाग के अधिकारियों के अनुसार, चेक पोस्ट पर जांच अभियान लगातार जारी रहेगा। जांच के दौरान शराब या मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top