Newswahni

आरा में नहर में डूबकर अधेड़ की मौत हाथ पैर धोने गया था पैर फिसलने से हुआ हादसा गांव के लोगों ने निकाला…




आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के धरहरा स्थित नहर में डूबने से अधेड़ की मौत हो गई। मृतक की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के धरहरा मोहल्ला वार्ड नंबर-35 के रहने वाले हरी चौधरी के 51 साल के बेटे छोटा चौधरी उर्फ पीपर चौधरी के रूप में हुई है। छोटा चौधरी पेशे से मजदूर थे। धरहरा वार्ड नंबर 35 के वार्ड पार्षद अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह छोटा चौधरी हाथ पैर धोने के लिए नहर के किनारे गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से वो नहर में गिरकर डूब गया। डेढ़ घंटे बाद नहीं लौटा तो परिजन ने तलाश शुरू की अरुण कुमार सिंह ने बताया कि करीब डेढ़ घंटे बाद तक छोटा चौधरी घर नहीं लौटा तो परिजन ने उसकी तलाश शुरू की। परिजन और मोहल्ले के लोग जब नहर किनारे गए तो उन्होंने देखा कि पानी में एक शख्स डूबा हुआ है। इसके बाद गांव के लोगों ने परिवार के सदस्यों की मदद से छोटा चौधरी के शव को नहर से निकाला और घटना की सूचना पुलिस को दी। चार बेटियों और दो बेटों का पिता था छोटा चौधरी सूचना पाकर स्थानीय थाना मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। बताया जाता है कि मृतक के परिवार में पत्नी चारकांती देवी, चार बेटियां मधु , माधुरी, अंजली, सीमा और दो बेटे राकेश चौधरी, रंजीत चौधरी है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। उनकी पत्नी चारकांती देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top