![]()
डेहरी-अकबरपुर NH-119 मुख्य मार्ग पर सोमवार शाम एक सड़क दुर्घटना में तिलौथू थाना की एएसआई सुप्रिया कुमारी जख्मी हो गईं। यह हादसा अमझेरा थाना क्षेत्र के सरैया गांव के पास हुआ। उनके साथ बाइक पर सवार एक युवक भी घायल हुआ है।
.
जानकारी के अनुसार, यह घटना शाम करीब चार बजे हुई। एएसआई सुप्रिया कुमारी और युवक बाइक से तिलौथू थाना से बाजार की ओर जा रहे थे। तभी उनकी बाइक की टक्कर दूसरी बाइक से हो गई।
स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। थाना अध्यक्ष शुभम कुमार मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिलौथू में भर्ती कराया।
अमझेरा सर्किल इंस्पेक्टर सुरेश कुमार दास ने भी अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। पुलिस इस सड़क दुर्घटना की जांच कर रही है।