Newswahni

ठंड के बीच दिल्ली में बारिश तेज हवाओं से मिली प्रदूषण में राहत ने इन राज्यों में जारी किया अलर्ट…


Delhi-ncr Rain

ठंड के बीच दिल्ली-NCR में सुबह-सुबह बारिश | Image:
ANI

Weather: दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार की सुबह-सुबह हल्की बारिश हुई है। ठंड के बीच बूंदा-बांदी से मौसम बदल सकता है और ठंड में बढ़ोतरी होने की आशंका है। हालांकि कुछ दिनों से लोगों को सर्दी में थोड़ी राहत मिली थी। इसके अलावा बढ़ते प्रदूषण पर भी बारिश के बाद थोड़ी लगाम लगेगी।

IMD ने वेदर अलर्ट जारी करते हुए लिखा कि, तेज वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से 23 जनवरी 2026 को वेस्टर्न हिमालयी इलाके में कुछ जगहों पर भारी बारिश/बर्फबारी के साथ ओले, बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसी दौरान नॉर्थवेस्ट इंडिया के मैदानी इलाकों में भी कुछ जगहों पर हल्की से मीडियम बारिश होने की संभावना है।

उत्तर भारत में बदला मौसम 

सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ पहले ही उत्तर पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर के ऊपर पहुंच चुका है। जम्मू-कश्मीर के ज्यादातर इलाकों में बादल छाए हुए हैं और इसका असर पंजाब के मैदानी इलाकों तक दिखाई दे रहा है। इसके साथ-साथ मध्य पाकिस्तान और पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण भी बना हुआ है। ऊपरी वायुमंडल में बना ट्रफ इस सिस्टम को और मजबूत कर रहा है। ये दोनों मौसम प्रणालियां पूर्व की ओर बढ़ते हुए पहाड़ों और मैदानी इलाकों में सर्दियों वाला मौसम लेकर आएंगी। मतलब ऐसा नहीं है कि ठंड खत्म हो जाएगी।  

हालांकि दिल्ली इस सिस्टम से थोड़ा किनारे है, ऐसे में यहां खराब मौसम की संभावना नहीं है। इसके बावजूद लंबे समय से चला आ रहा सूखा मौसम अब खत्म होने वाला है। जिससे दिल्ली के मौसम में स्पष्ट बदलाव देखने को मिलेगा। हवा की दिशा, नमी, तापमान, बादल और बारिश के साथ मौसम बेहतर बनने वाला है। आज से ही दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश शुरू हो चुकी है। 

9 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

अब लोग सोच रहे हैं कि सर्दी से राहत मिल गई, लेकिन IMD का कहना है कि अभी ठंड और बारिश का कहर जारी रहेगा। अगले 24 घंटों में 9 राज्यों में भारी बारिश के साथ तूफान आ सकता है। हवाएं 60-65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। IMD के मुताबिक, उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों जैसे हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी की संभावना है। वहीं, मैदानी इलाकों में शीतलहर का असर दिखेगा।

IMD ने 9 राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख शामिल हैं। हवाएं 40-65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है।

वहीं, 25-26 जनवरी को तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में और 26 जनवरी को केरल और माहे में बिजली गिरने के साथ तूफान का अलर्ट है। IMD ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

यूपी के 17 जिलों में शीतलहर की चेतावनी

उत्तर भारत के 17 शहरों में शीतलहर का अलर्ट है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, अयोध्या, कानपुर, लखनऊ, रायबरेली, बाराबंकी, आगरा, मथुरा, अलीगढ़ और मेरठ में सुबह शीतलहर चलेगी। तापमान 1-2 डिग्री गिर सकता है। हरियाणा के गुरुग्राम, सोनीपत और पानीपत में 10-15 किमी प्रति घंटे की हवा चलेगी। पंजाब के लुधियाना, अमृतसर, बठिंडा और पटियाला में कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

दिल्ली-NCR में आज का मौसम

दिल्ली में बारिश तो हो ही रही है, इसके साथ ही तेज हवाओं के साथ घना कोहरा परेशानी बढ़ा सकता है। IMD के मुताबिक, न्यूनतम 5 डिग्री रह सकता है। लोगों को यात्रा करते समय सावधानी बरतनी चाहिए। उत्तर प्रदेश में आज भारी बारिश का अलर्ट है। कानपुर, लखनऊ, बरेली, संभल, सहारनपुर, बुलंदशहर, झांसी, रामपुर, आगरा, मथुरा, गाजियाबाद, हापुड़, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर और नोएडा में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। तापमान 1-2 डिग्री गिरेगा।

बिहार में ठंड से थोड़ी राहत

बिहार में अगले 24 घंटों में कोई बड़ा अलर्ट नहीं है। पटना, गया, जहानाबाद, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, बक्सर, भोजपुर, सिवान, सारण, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया में शीतलहर से राहत मिलेगी। पटना में न्यूनतम 12 डिग्री तक रहेगा।

पहाड़ों में भी बारिश और ठंड

उत्तराखंड में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी है। रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में मुश्किलें बढ़ सकती हैं। तापमान 2-3 डिग्री गिरेगा। नैनीताल में अधिकतम न्यूनतम 4 डिग्री तक रहेगा। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट है। शिमला, कुल्लू, चंबा और लाहौल-स्पीति में मूसलाधार बारिश हो सकती है। हवाएं 40-50 किमी प्रति घंटे चलेंगी। मनाली में न्यूनतम -12 डिग्री तक रहेगा। IMD ने पर्यटकों को सावधान रहने को कहा है।

राजस्थान में सावधानी जरूरी

राजस्थान में भी बारिश की चेतावनी है। शेखावटी क्षेत्र, चुरू, सीकर, बीकानेर, जयपुर, भरतपुर और अजमेर में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। जयपुर में न्यूनतम 9 डिग्री रहेगा। मध्य प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ से कुछ जिलों में बारिश होगी। मुरैना, भोपाल, ग्वालियर, भिंड, दतिया और निवाड़ी में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। तापमान 2-3 डिग्री गिर सकता है।  

यह भी पढ़ें: हरियाणा सरकार ने ओवरएज युवाओं को उम्र में 3 साल की छूट, CM ने क्या कहा?



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top