Newswahni

आरा में करंट लगने से महिला की मौत बकरी चराने गई थी खुले तार की चपेट में आने से झुलसी अस्पताल लाने के…




आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के बरहबतरा मोहल्ला स्थित बगीचे में शुक्रवार को करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतका की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के बरहबतरा मोहल्ला वार्ड नंबर-3 के रहने वाले 45 साल से सुनील प्रसाद की 40 साल की पत्नी रिशा देवी के रूप में हुई है। अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया इधर, मृतका के पति सुनील प्रसाद ने बताया कि वे शुक्रवार की शाम बकरी चराने के लिए बगीचे में गई हुई थी। जहां बिजली का तार नीचे गड़ा हुआ था और उसके करंट आ रहा था। उस दौरान वह करंट आ गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पाकर परिजन वहां पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले आये। जहां चिकित्सक ने देख उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके पश्चात परिजन ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। तब मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। बताया जाता है कि मृतका को दो पुत्री मानती कुमारी, कांति कुमारी व दो पुत्र बोलबम एवं विक्की है। घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है। उनके परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top