Newswahni

मंत्री ने दरधा नदी के बढ़ते जलस्तर का इंस्पेक्शन किया जहानाबाद में प्रमोद चंद्रवंशी ने अधिकारियों को दिए सुरक्षा और राहत के निर्देश…




जहानाबाद में दरधा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इसे देखते हुए बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व तथा कला, संस्कृति मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने गुरुवार को शहर के कई प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया। उन्होंने हालात का जायजा लिया। मंत्री ने गौ लक्ष्मी, ठाकुरबारी, जाफरगंज मोहल्ला, साईं मंदिर, श्याम नगर पुल और एसएस कॉलेज के आसपास के इलाकों का मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने नदी के बढ़ते जलस्तर और उससे होने वाले खतरे को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने जिलाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी और संबंधित अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में खास सावधानी बरतने का निर्देश दिया। आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश उन्होंने कहा कि जलस्तर बढ़ने पर आम लोगों की सुरक्षा सबसे पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। मंत्री ने अधिकारियों से यह भी कहा कि प्रभावित लोगों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए राहत और बचाव की सभी जरूरी तैयारियां पहले से कर ली जाएं। उन्होंने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों पर खास नजर रखने और जरूरत पड़ने पर उन्हें सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने की व्यवस्था करने को कहा। साथ ही, मंत्री ने नदी के जलस्तर की लगातार निगरानी करने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। नदी और पुल के आसपास नहीं जाने की अपील दरधा नदी में बढ़ते पानी के कारण शहर के कई इलाकों में लोगों के बीच चिंता का माहौल बना हुआ है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंत्री को जलस्तर की मौजूदा स्थिति और संभावित प्रभावित क्षेत्रों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष धीरज कुमार, जिला महामंत्री अनिल ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुड्डू, कृष्णकांत कुमार, मोर्चा अध्यक्ष गौरव सिंह, जिला मंत्री गणेश चौधरी, संतोष चंद्रवंशी और नगर मंडल अध्यक्ष अमृत वर्मा समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने लोगों से नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सावधानी बरतने और बिना वजह नदी व पुल के आसपास नहीं जाने की अपील की।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top