Newswahni

Health Minister Nishant Kumar Visit SKMCH Muzaffarpur


बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार गुरुवार को मुजफ्फरपुर के श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (SKMCH) का दौरा करेंगे। उनका कार्यक्रम दोपहर करीब 2 बजे शुरू होगा। इस दौरे के लिए जिला प्रशासन और अस्पताल प्रबंधन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

.

मंत्री SKMCH परिसर में लगभग 2 घंटे तक रहेंगे। इस दौरान वे शाम 4 बजे तक कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। SKMCH के अधीक्षक डॉ. महेश प्रसाद ने स्वास्थ्य मंत्री के दौरे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मंत्री के आने का पूरा कार्यक्रम तय हो चुका है। मंत्री के दौरे को देखते हुए अस्पताल परिसर में रंग-रोगन, मरम्मत और साफ-सफाई का काम तेजी से पूरा किया गया है।

डॉ. प्रसाद ने बताया कि 30 बेड का नया ICU पहले से तैयार था, लेकिन लिफ्ट तैयार न होने के कारण इसे शुरू नहीं किया जा सका था। अब सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और स्वास्थ्य मंत्री इसका विधिवत उद्घाटन करेंगे।

30 बेड के आईसीयू का उद्घाटन होगा आज।

30 बेड के आईसीयू का उद्घाटन होगा आज।

उत्तर बिहार के मरीजों को होगा फायदा

नई सुविधा से उत्तर बिहार के गंभीर मरीजों को काफी मदद मिलने की उम्मीद है। निशांत परिसर में ही टाटा मेमोरियल की ओर से चलाए जा रहे कैंसर अस्पताल का जायजा लेंगे। वे वहां इलाज की सुविधाओं और व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे।

मंत्री इमरजेंसी वार्ड से लेकर सामान्य वार्डों तक का भी निरीक्षण करेंगे। इसका मकसद मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं का सीधा आकलन करना है। दौरे के आखिर में स्वास्थ्य मंत्री SKMCH के लेक्चर थिएटर में डॉक्टरों, मेडिकल कॉलेज के शिक्षकों और स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बातचीत करेंगे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top