Newswahni

औरंगाबाद में घंटे बाद मिली लापता नाबालिग की लाश सोन कैनाल में कार गिरने से हुआ था हादसा घटनास्थल से किलोमीटर दूर मिला…




औरंगाबाद के फेसर थाना क्षेत्र के मोलानगर के समीप सोन कैनाल में कार गिरने के बाद लापता हुए 16 साल के नाबालिग यक्ष पांडेय का शव 24 घंटे बाद मंगलवार की दोपहर बरामद कर लिया गया। एनडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने करीब 24 घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद बाकन मोड़ के समीप से शव को बरामद किया। शव मिलने की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली, घर में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सोमवार सुबह कर्मा रोड स्थित चिरकुटिया बाबा मंदिर के समीप रहने वाले सुशील चतुर्वेदी का 17 साल का बेटा शुभम श्री और पुलिस केंद्र के पास रहने वाले सुशील पांडेय का 16 साल का बेटा यक्ष पांडेय बलेनो कार से किसी काम के सिलसिले में मोलानगर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मोलानगर के समीप कार अनियंत्रित होकर सोन कैनाल में जा गिरी। हादसे के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कार में सवार शुभम श्री को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं, यक्ष पांडेय पानी के तेज बहाव में बह गया और उसका कोई पता नहीं चल सका। घटना की सूचना मिलते ही फेसर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और किशोर की तलाश शुरू कराई गई। 24 घंटे तक चला रेस्क्यू अभियान, बाकन मोड़ के पास मिला शव किशोर के कैनाल में लापता होने के बाद पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने सोन कैनाल में व्यापक स्तर पर तलाशी अभियान चलाया। तेज बहाव और पानी की स्थिति के कारण रेस्क्यू टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। सोमवार से शुरू हुआ अभियान मंगलवार की दोपहर तक जारी रहा। करीब 24 घंटे की लगातार तलाश के बाद घटनास्थल से लगभग 2 किलोमीटर दूर बाकन मोड़ के समीप किशोर का शव बरामद हुआ। शव मिलने के बाद पुलिस ने उसे अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। फेसर थानाध्यक्ष वर्षा कुमारी ने बताया कि घटना के करीब 24 घंटे बाद लापता किशोर का शव बरामद किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। घर का इकलौता चिराग बुझा, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ यक्ष पांडेय अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। जिस घर में बेटे के भविष्य को लेकर कई सपने संजोए जा रहे थे, वहां अब मातम पसरा है। यक्ष के पिता सुशील पांडेय कर्मा रोड स्थित चिरकुटिया बाबा मंदिर में पूजा-पाठ कर अपनी आजीविका चलाते हैं। बेटे से उन्हें काफी उम्मीदें थीं। यक्ष की अचानक हुई मौत ने परिवार की खुशियां छीन लीं। घटना के बाद मोहल्ले और आसपास के लोगों में भी शोक का माहौल है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top