Newswahni

हरियाणा सरकार ने ओवरएज युवाओं को दी बड़ी राहत कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए उम्र में साल की छूट…


Haryana Police Constable

Haryana Police Constable | Image:
File Photo

Haryana Police Constable: हरियाणा सरकार ने गुरुवार को राज्य की पुलिस कांस्टेबल भर्ती अभियान के तहत कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए उम्र में छूट की घोषणा कर दी है। इस पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जो छात्र पहले अपनी उम्र के कारण CET के लिए आवेदन नहीं कर पाए थे, उन्हें अब तीन साल की छूट मिलेगी।

5500 पदों पर भर्ती में युवाओं को फायदा

ANI से बात करते हुए हरियाणा CM ने इस बात पर जोर दिया कि यह फैसला युवाओं के हित में लिया गया है। उन्होंने आगे कहा कि 2022 की CET परीक्षा के दौरान नुकसान झेलने वाले योग्य छात्रों को न्याय दिलाना सरकार का कर्तव्य है। बता दें, इससे करीब 5500 पदों पर भर्ती में बड़ी संख्या में युवा आवेदन कर सकेंगे, जो पहले आयु सीमा के कारण बाहर हो चुके थे।

कितने पदों पर है वैकेंसी?

हरियाणा पुलिस में कॉन्स्टेबल के 5500 पदों पर भर्ती हो रही है, जिसमें पुरुष कॉन्स्टेबल के 4500, महिला कॉन्स्टेबल के 600 और जीआरपी में 400 पद शामिल हैं। ऑनलाइन आवेदन 11 जनवरी 2026 से शुरू हो चुके हैं और 25 जनवरी 2026 तक चलेंगे। अब तक 1.9 लाख से ज्यादा उम्मीदवार आवेदन कर चुके हैं। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर होगी।

ओवरएज युवाओं की समस्या

ओवरएज युवाओं की समस्या थी कि वे 2022 के बाद लगातार तीन साल तक सामान्य पात्रता परीक्षा (CET) नहीं दे पाए, जिससे उनकी आयु सीमा पार हो गई। भर्तियां रद्द होने और CET नहीं होने से उन्हें पुलिस भर्ती में मौका नहीं मिल रहा था, जबकि उन्होंने CET पास कर ली थी। युवाओं ने मांग की कि उन्हें आयु में छूट दी जाए, जैसा कि उत्तर प्रदेश में किया गया था।

सरकार युवाओं के साथ- CM सैनी

हरियाणा CM सैनी ने कहा कि सरकार युवाओं के साथ खड़ी है और पुलिस कांस्टेबल भर्ती में 2022 के बाद CET परीक्षा नहीं देने वाले योग्य युवाओं को उम्र में 3 साल की छूट देने का फैसला किया है। उन्होंने युवाओं की मांगों को गंभीरता से लेते हुए यह निर्णय लिया है, ताकि उन्हें न्याय मिल सके।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नेशनल एजुकेशन इवैल्यूएशन एंड वैलिडेशन (NEEV) पोर्टल लॉन्च किया, जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति के कार्यान्वयन को मजबूत करने के लिए डिजाइन किया गया है। 

शिक्षा से दीर्घकालिक विकास 

उन्होंने ‘ज्ञान सेतु’ पहल के तहत समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए, जो शैक्षणिक सहयोग और अनुसंधान एकीकरण को बढ़ावा देंगे। सैनी ने कहा कि ये पहल हरियाणा के शिक्षा सुधारों में महत्वपूर्ण हैं और कौशल, नवाचार व रोजगार पर ध्यान केंद्रित करेंगी। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति को दूरदर्शी बताया, जो ज्ञान को प्रैक्टिकल स्किल्स के साथ जोड़ती है।

प्रधानमंत्री के 2047 तक विकसित भारत के विजन के अनुरूप लॉन्च किए गए विजन डॉक्यूमेंट-2047 का जिक्र करते हुए, उन्होंने कहा कि हरियाणा शिक्षा को दीर्घकालिक विकास के केंद्रीय स्तंभ के रूप में स्थापित कर रहा है।

ये भी पढ़ें:  Supreme Court Job 2026: सुप्रीम कोर्ट में नौकरी करने का सुनहरा मौका, 90 पदों पर निकली वैकेंसी, जानें पूरी डिटेल्स



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top