Newswahni

पचकलान हाईवे पर शख्स को कार ने मारी टक्कर मौत सीतामढ़ी में खेत जाने के दौरान हादसा ड्राइवर फरार…




सीतामढ़ी में शुक्रवार रात तेज रफ्तार कार की टक्कर से शख्स की मौत हो गई। घटना चोरौत के पचकलान हाईवे की है। मृतक की पहचान चोरौत निवासी सुदिष्ट राम के बेटे सोने राम(40) के रूप में हुई है। सोने राम शुक्रवार को अपने खेत की फसल देखने घर से निकले थे। इसी दौरान पचकलान हाईवे पर तेज रफ्तार गाड़ी ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घायल सोने राम को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सोने राम की मौत की सूचना मिलते ही उनके परिवार में शोक छा गया। वह अपने पीछे दो बेटियां और दो बेटों सहित पूरा परिवार छोड़ गए हैं। गाड़ी लेकर ड्राइवर मौके से फरार घटना के बाद चारपहिया वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना में शामिल वाहन व उसके चालक का पता लगाने का प्रयास कर रही है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से फरार चालक की पहचान कर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही, उन्होंने हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा उपायों को लेकर भी कार्रवाई की मांग की है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top