Newswahni

सोनम बनी सोनम देवी प्रेमी संजीव संग सात फेरे गुजरात में काम के दौरान इंस्टाग्राम से हुई थी दोस्ती बरेली में हुई शादी…




बरेली में एक बार फिर एक युवती ने हिंदू धर्म अपनाकर अपनी पसंद के हिंदू लड़के से शादी की है। बिहार की रहने वाली युवती की इंस्टाग्राम पर एक हिंदू युवक से जान पहचान हुई, और फिर दोनों एक दूसरे से मोहब्बत करने लगे, जिसके बाद दोनों ने 7 जन्मो तक साथ निभाने का वादा किया और बरेली आकर शादी कर ली। अगस्त्य मुनि आश्रम में हुआ विवाह बरेली के मढ़ीनाथ स्थित अगस्त्य मुनि आश्रम में एक और अंतरधार्मिक प्रेम विवाह संपन्न हुआ। बिहार के बेगूसराय की रहने वाली मुस्लिम युवती सोनम खातून ने सनातन धर्म अपनाकर अपने हिंदू प्रेमी संजीव कुमार के साथ सात फेरे लिए। आश्रम के आचार्य पंडित केके शंखधार ने वैदिक मंत्रोच्चार, हवन-पूजन और विवाह की सभी धार्मिक रस्मों को पूरा कराया। शुद्धिकरण के बाद सोनम खातून का नाम बदलकर सोनम देवी रखा गया। विवाह के बाद नवदंपती ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और बड़ों का आशीर्वाद लेकर नए जीवन की शुरुआत की। गुजरात में मजदूरी के दौरान हुई थी पहचान, इंस्टाग्राम से बढ़ा प्यार बिहार के बेगूसराय जिले के पंचवीर (पछमिर) गांव की रहने वाली सोनम खातून (18 वर्ष) अपने परिवार के साथ गुजरात में रहकर एक कारखाने में काम करती थी। वहीं बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र स्थित बूझिया शुमाली गांव निवासी संजीव कुमार (21 वर्ष) भी गुजरात में अलग कारखाने में काम करता था। दोनों के कमरे आमने-सामने थे। सोनम ने बताया कि शुरुआत में उनके बीच बातचीत इंस्टाग्राम के माध्यम से शुरू हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच फोन नंबर का आदान-प्रदान हुआ और बातचीत प्यार में बदल गई। पहले संजीव ने प्यार का इजहार किया, जिसके बाद सोनम ने भी अपनी रजामंदी दे दी। गोमूत्र और गंगाजल से शुद्धिकरण के बाद कराई गई घर वापसी शादी से पहले युवती का पूर्ण वैदिक विधान के तहत शुद्धिकरण कराया गया। आचार्य केके शंखधार ने सोनम को गोमूत्र और पवित्र गंगाजल का आचमन कराया और गायत्री मंत्र का जाप कराया। इसके बाद सनातन धर्म में प्रवेश कराते हुए उनका नया नाम सोनम देवी रखा गया। सोनम ने अपने बयान में स्पष्ट किया कि वह पिछले 5 वर्षों से हिंदू धर्म और भगवान राधा-कृष्ण में गहरी आस्था रखती है। उसने बताया कि वह पूरी तरह बालिग है और उसने अपनी स्वेच्छा से बिना किसी दबाव या प्रलोभन के सनातन धर्म अपनाकर विवाह किया है। आधार कार्ड और शपथ पत्र की जांच के बाद कराई गई शादी अगस्त्य मुनि आश्रम के आचार्य केके शंखधार के अनुसार, विवाह से पहले दोनों के पहचान पत्रों और कानूनी दस्तावेजों की बारीकी से जांच की गई। आधार कार्ड के अनुसार युवती सोनम खातून पुत्री मोहम्मद अकबर एवं सहनाज खातून की जन्मतिथि 01/01/2008 है, जबकि युवक संजीव पुत्र गंगा प्रसाद की जन्मतिथि 01/01/2005 दर्ज है। दोनों पक्षों की ओर से नोटरी शपथ पत्र लिया गया, जिसमें दोनों ने बिना किसी जोर-जबरदस्ती के अपनी मर्जी से शादी करने की बात दर्ज कराई। सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद ही यह विवाह संपन्न कराया गया। परिजनों से जताया जान का खतरा, पुलिस-प्रशासन से मांगी सुरक्षा सोनम खातून के परिवार में माता-पिता के अलावा 6 बहनें और एक छोटा भाई है, जिसमें वह तीसरे नंबर की है। सोनम ने बताया कि उसके पिता वेल्डिंग का कार्य करते हैं। शादी के बाद नवविवाहित जोड़े ने अपने परिजनों से जान-माल के खतरे की आशंका जताई है। युवती ने पुलिस और प्रशासन से गुहार लगाई है कि उसके मायके वाले उसके पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ कोई झूठा मुकदमा दर्ज न करें और उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई जाए।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top