Newswahni

दरभंगा में स्कूल वैन के इंजन में लगी आग ड्राइवर की सूझबूझ से टला हादसा सभी बच्चों को सुरक्षित बचाया…




दरभंगा में आज दार्जिलिंग पब्लिक स्कूल की एक निजी स्कूल वैन के इंजन में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि ड्राइवर की सूझबूझ और कार्रवाई से वैन में सवार सभी बच्चे पूरी तरह सुरक्षित बचा लिए गए और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूल वैन बच्चों को लेकर जा रही थी। इसी दौरान अचानक वैन के इंजन से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए चालक गुलाब कुमार पासवान ने तुरंत गाड़ी को सड़क किनारे रोका और बिना घबराए सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पास के नाले से पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास किया ड्राइवर बताया कि इंजन से धुआं उठते ही उन्हें अनहोनी की आशंका हो गई, जिसके बाद उन्होंने तत्काल बच्चों को उतारने का फैसला लिया। बच्चों के बाहर निकलते ही स्थानीय लोग भी मौके पर जुट गए। आसपास मौजूद लोगों ने पास के नाले से पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास किया, जिससे कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। आग बुझने के बाद वैन पूरी तरह बंद हो गई और दोबारा स्टार्ट नहीं हो सकी। हालांकि, इस घटना में किसी भी बच्चे को कोई चोट नहीं आई। घटना ने एक बार फिर स्कूल वाहनों की तकनीकी जांच और सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से स्कूल वाहनों की नियमित जांच की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बच्चों की जान को खतरा न हो।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top